{"_id":"6a2971c38a9e167c4904abd4","slug":"farmers-took-out-a-foot-march-regarding-payment-for-high-tension-wires-rohtak-news-c-17-roh1020-870277-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हाईटेंशन तारों के भुगतान को लेकर किसानों ने निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हाईटेंशन तारों के भुगतान को लेकर किसानों ने निकाला पैदल मार्च
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 11 Jun 2026 07:46 AM IST
विज्ञापन
45-मानसरोवर से लघु सचिवालय तक पैदल मार्च निकालते किसान। स्रोत: किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो: 44,45
मानसरोवर पार्क में प्रदेशभर से आए किसानों ने पंचायत में भाग लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर ने बुधवार को हाइटेंशन तार के भुगतान संबंधी समस्या को लेकर प्रदेशभर के किसानों के साथ मानसरोवर पार्क में पंचायत की। इस दौरान मानसरोवर पार्क से लघु सचिवालय तक मार्च निकाला गया। वहां जाकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम कमिश्नर के ओएसडी को ज्ञापन सौंपा।
किसानों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए वीरवार को सुबह 10 बजे बुलाया गया है। किसानों ने मानसरोवर पार्क में पंचायत से पहले डी पार्क में लगी आग में जाने गंवाने वालों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
आग लगने की घटना के मद्देनजर किसानों ने मार्च के दौरान नारे भी नहीं लगाए। इस दौरान होशियार सिंह गिल, हर्षदीप सिंह, मोनिका नैन, सुमित मकड़ौली, अनिल बल्लू प्रधान व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
यह हैं मांगें
हाईटेंशन लाइनों का मुआवजा देते समय मार्केट वैल्यू निकालने के लॉटरी व्यवस्था को वापस लिया जाए। 30 जनवरी के हरियाणा सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार मुआवजा दिया जाए। 30 जनवरी को हरियाणा सरकार की तरफ से हाईटेंशन लाइनों का मुआवजा देने के लिए व मार्केट वैल्यू निकालने के लिए पारदर्शी नियम बनाया गया था। इसमें खंभों के नीचे के क्षेत्र की मार्केट वैल्यू का 200 प्रतिशत व तारों के नीचे व साइड वाले क्षेत्र की वैल्यू का 30, 45 या 60 प्रतिशत मुआवजा देने की बात कही गई गई थी। अचानक सरकार ने 29 अप्रैल को नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया। यह नोटिफिकेशन किसानों के पक्ष में नहीं है। इसमें लॉटरी व्यवस्था का इस्तेमाल करने की बात कही गयी है। व्यवस्था पारदर्शी नहीं है। मांग है कि मुआवजा देते समय शहर की सीमा से 15 किलोमीटर तक के गांवों को शहरी क्षेत्र मानकर 60 प्रतिशत मुआवजा दिया जाए। मांगें नहीं मानने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा।