सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fire brigade was called three times but was not picked up, had they arrived sooner the damage would have been less.

Rohtak News: फायर ब्रिगेड को तीन बार किया कॉल पर उठाया नहीं, जल्दी आ जाते तो कम होता नुकसान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 04:09 AM IST
विज्ञापन
Fire brigade was called three times but was not picked up, had they arrived sooner the damage would have been less.
31-रोहतक डी पार्क ​अ​ग्निकांड के दो दिन बाद बिजली सुधार कार्य करते बिजली निगम के कर्मचारी। संवा
विज्ञापन
रोहतक। गोल मार्केट की आग में लेटलतीफी का घी असल में फायर ब्रिगेड ने ही डाला था। अग्निकांड के चश्मदीद गौरांक्ष के मुताबिक यही है। वे बताते हैं कि हादसे की सूचना देने के लिए तीन बार फायर ब्रिगेड को कॉल किया था लेकिन फोन ही नहीं उठा। बात होने पर जल्द गाड़ी भेजने के लिए कहा पर पहली गाड़ी 20 मिनट व दूसरी 40 मिनट बाद आई। तब तक आग कई दुकानों का चपेट में ले चुकी थी।

आगजनी की भेंट चढ़ीं दर्जनभर दुकानों के ठीक पीछे ही एलआईसी के अधिकारी साहिल अरोड़ा का घर है। उनके बेटे गौरांक्ष बताते हैं कि मंगलवार दोपहर पिता ड्यूटी पर गए हुए थे। वह लैपटॉप पर कुछ काम कर रहे थे और मां वंदना घर पर आराम कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, साथ लगती रोहतक-शूज की दुकान की छत से कुछ अंतराल पर धमाके की आवाज आई। उन्हें लगा छत पर बंदर आ गए हैं। बेटे ने सीसीटीवी कैमरे में देखा तो कोई बंदर नहीं दिखा। बाहर निकले तो दुकान की ऊपरी मंजिल पर आग लगी थी।
विज्ञापन

गौरांक्ष फौरन दुकान के बाहर खड़ी कार को बचाने दौड़े लेकिन भयावह आग देखकर मां से कहा कि कार छोड़ो। फिर घर खुला छोड़कर वे पिछली गली से निकल गए। वंदना कहती हैं, जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान भी यहां की दुकानें जली थीं लेकिन यह आग उससे भी भयानक थी।
....
....
तीन दिन से लाइट नहीं, गली पार आग फैलती तो फट जाती पीएनजी लाइन
गोल मार्केट के दूसरी तरफ पीएनजी लाइन है। आग यहां तक पहुंचने से पूरा मॉडल टाउन तबाह हो सकता था। दुकानदार विक्की बताते हैं कि हादसे के बाद तुरंत पीएनजी की आपूर्ति बंद करा दी थी।

बिजली निगम ने शुरू किया काम

आगजनी के बाद से अरोड़ा वाली गली में तीन दिन से लाइट नहीं है। वीरवार को बिजली निगम की टीम ने जनजीवन सुचारु करने के लिए काम शुरू कर दिया।
----------

बंद रहीं दुकानें, बिल्डिंंग गिरने का भी है खतरा, पुलिस तैनात
अग्निकांड के बाद से बंद दुकानें वीरवार को भी नहीं खुलीं। दूसरी आशंका और भी खतरनाक है। डर है कि कई दुकानें इतनी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई हैं कि वह किसी भी समय गिर सकती हैं। इनसे लोगों को दूर रखने के लिए पुलिस की तीन टीमें भी तैनात की गई हैं।

31-रोहतक डी पार्क अग्निकांड के दो दिन बाद बिजली सुधार कार्य करते बिजली निगम के कर्मचारी। संवा

31-रोहतक डी पार्क अग्निकांड के दो दिन बाद बिजली सुधार कार्य करते बिजली निगम के कर्मचारी। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed