सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fire broke out in the house due to short circuit

Rohtak News: शाॅर्ट सर्किट से मकान में लगी आग

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the house due to short circuit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

झज्जर। शहर के दिल्ली गेट स्थित एक मकान में बुधवार की रात को शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इस कारण मकान में लाखों रुपये का सामान जल गया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और एक घंटे तक आग पर काबू पाया।
फायर विभाग से मिली सूचना के अनुसार, दिल्ली गेट के पास जतिन का मकान है। जतिन अपनी बहन व मां के साथ रहता है। जतिन के परिवार ने अपना मकान उत्तर प्रदेश निवासी मानविंद्र को किराए पर दिया हुआ है। बुधवार रात के समय अचानक पीवीसी में शार्ट सर्किट हो गया और मकान में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मकान में मानविंद्र की मोटरसाइकिल, सोफा सेट व पीवीसी जलकर राख हो गयाआग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई।
सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड व पुलिस मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed