सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fluctuations in temperature are increasing the number of cough and cold patients.

Rohtak News: तापमान में उतार-चढ़ाव से बढ़ रहे खांसी-जुकाम के मरीज

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fluctuations in temperature are increasing the number of cough and cold patients.
विज्ञापन
सांपला। तापमान में उतार-चढ़ाव, खानपान में गड़बड़ी और साफ-सफाई की अनदेखी के चलते बुखार व खांसी-जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन 250 की ओपीडी में 60 प्रतिशत लोग मौसमी बीमारी की चपेट में हैं।
Trending Videos

डॉक्टरों का कहना है कि मौसम परिवर्तन के दौरान बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। ठंड-गर्मी से बचाव में लापरवाही बीमारियों का प्रमुख कारण बन रही है। अस्पताल में प्रतिदिन 10 से 15 बच्चों में बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत की बात यह है कि अभी किसी भी बच्चे को भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। डाॅ. विशाल ने अभिभावकों को सलाह दी है कि बच्चों को उबला हुआ या शुद्ध पानी ही पिलाएं व बाहर का तला-भुना और खुले में रखा भोजन न दें। बच्चों को मौसम के अनुसार कपड़े पहनाएं और हाथ धोने की आदत डालें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed