{"_id":"69e6648017753468a608bb66","slug":"football-nursery-reopened-on-players-demand-rohtak-news-c-196-1-nnl1005-138862-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: खिलाड़ियों की मांग पर दोबारा शुरू की गई फुटबॉल खेल नर्सरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: खिलाड़ियों की मांग पर दोबारा शुरू की गई फुटबॉल खेल नर्सरी
विज्ञापन
फोटो नंबर- 21गांव खेड़ी तलवाना में संचालित खेल नर्सरी में फुटबॉल का अभ्यास करते खिलाड़ी। स्रोत
विज्ञापन
नारनौल। खिलाड़ियों की मांग पर सत्र 2026-27 में गांव खेडी तलवाना में फुटबॉल खेल नर्सरी को दोबारा शुरू किया गया है। खेड़ी तलवाना में 2017 से 2025 तक खेल नर्सरी संचालित थी लेकिन गत सत्र में खेल नर्सरी शुरू नहीं की गई। इस कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने में व अन्य खेल सुविधाओं संबंधित समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
खिलाड़ी खेल नर्सरी शुरू करने के लिए लगातार मांग कर रहे थे। खेल नर्सरी में ट्रायल के तहत 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिन्हें डाइट राशि सहित अन्य खेल सुविधाएं मिलेगी। वहीं कुल 90 खिलाड़ी खेल नर्सरी में अभ्यास कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 में खेल नर्सरी की अंडर-19 टीम ने स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। वहीं खेल नर्सरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी विनय तंवर व विशाल का चयन नेशनल प्रतियोगिता के हरियाणा की टीम में हुआ था।
खेल नर्सरी के कोच प्रदीप कुमार बतौर खिलाड़ी अनेक राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं और वर्ष 2018 में उन्होंने हरियाणा की अंडर-19 टीम को बतौर कोच प्रशिक्षण भी दिया था। कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि खेल नर्सरी दोबारा शुरू होने से खिलाड़ियों में उत्साह बना हुआ है। उम्मीद है खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
-- -- -- --
मैंने नेशनल गेम्स के लिए हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व किया है लेकिन गत वर्ष खेल नर्सरी बंद होने के कारण अभ्यास करने में परेशानी हो रही थी। इस वर्ष दोबारा खेल नर्सरी शुरू होने से दोबारा अभ्यास शुरू किया है। -विनय तंवर, फुटबॉल खिलाड़ी
-- -- -- -- -
खेल नर्सरी शुरू होने से खेड़ी तलवाना व आसपास के गांव के युवाओं को फुटबॉल का अभ्यास करने की सुविधा मिली है। वहीं सेना व पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवा भी कोच के मार्गदर्शन में लंबी कूद, ऊंची कूद व दौड़ सहित अन्य गतिविधियों का अभ्यास कर रहे हैं। -विशाल, फुटबॉल खिलाड़ी
Trending Videos