{"_id":"69c1997a55bf190fa009babc","slug":"for-shamli-jhajjar-charkhi-dadri-panipat-rohtak-residents-are-serious-about-their-health-demand-for-organic-jaggery-sugar-and-honey-rohtak-news-c-17-roh1020-828549-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शामली, झज्जर, चरखी दादरी, पानीपत के लिए.... सेहत के प्रति रोहतकवासी संजीदा, आर्गेनिक गुड़, शक्कर व शहद की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शामली, झज्जर, चरखी दादरी, पानीपत के लिए.... सेहत के प्रति रोहतकवासी संजीदा, आर्गेनिक गुड़, शक्कर व शहद की मांग
विज्ञापन
39-वेटरनरी कॉलेज बहुअकबरपुर में कैटल शो के दौरान स्टॉल से बिना केमिकल युक्त वाला गुड़ खरीदते ग्
विज्ञापन
रोहतक। सेहत को लेकर रोहतक के लोग संजीदा हैं। यही वजह है कि ऑर्गेनिक गुड़, शक्कर, खांड, शहद व अन्य खाने-पीने की चीजों की मांग बनी हुई है। सोमवार को इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वेटरनरी एजुकेशन एंड रिसर्च बहुअकबरपुर में आयोजित इंटरनेशनल हरियाणा ब्रीड कैटल शो एंड एक्सपो में भी कुछ यही नजर आया। यहां लगे स्टॉलों पर लोगों ने जमकर प्राकृतिक खेती व ऑर्गेनिक सामान खरीदा।
ऑर्गेनिक चीजें सेहत के लिए बेहतर हैं। इसमें बगैर रासायनिक खाद व दवाओं के प्रयोग से उत्पन्न अनाज व सब्जियां शामिल हैं, इसीलिए ऑर्गेनिक तरीके से तैयार बीज लेने आया हूं। कुछ बीज मिले हैं। इनसे स्वच्छ व गुणवत्तापरक सब्जियां मिल सकेंगी।
- मनोज, झज्जर
बाजार में खाने-पीने की चीजों में काफी मिलावट आती है। इसमें केमिकल युक्त चीनी, चावल, दाल व अन्य चीजें शामिल हैं। कंपनियां इन्हें लंबे समय तक सुरक्षित व चमकदार बनाने के लिए केमिकल इस्तेमाल करती हैं। इससे बचने के लिए ऑर्गेनिक चीजें ही उपयोग करते हैं।
- वीरेंद्र, चरखी दादरी
उत्तर प्रदेश के शामली से अपना ऑर्गेनिक गुड़, शक्कर, खांड व शहद बेचने के लिए लाया हूं। ऑर्गेनिक सामान महंगा है मगर इनकी मांग है। गुड़ 150 रुपये प्रति किलो व शहद चार सौ से पांच सौ रुपये प्रति किलो बेच रहा हूं।
- अर्जुन बालियान, किसान
जैविक खेती वर्तमान की जरूरत है। खुद इससे पिछले एक दशक से जुड़ा हूं। जैविक तरीके से अपने उत्पाद तैयार किए हैं। पौधे ही नहीं बीज भी बना रहा हूं। इन्हें बेचकर आमदनी भी हो जाती है और जैविक खेती का प्रचार भी। सब्जी के बीजों की काफी मांग रही।
- जितेंद्र मान, धर्मगढ़, पानीपत
Trending Videos