पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four inspectors transferred out of the district.

Rohtak News: चार इंस्पेक्टरों का जिले से बाहर तबादला

Mon, 06 Jul 2026 05:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 05:35 AM IST
विज्ञापन
Four inspectors transferred out of the district.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। प्रदेश सरकार की नई पॉलिसी के तहत पुलिस के चार इंस्पेक्टर का जिले से बाहर तबादला हो गया है। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी महेश कौशिक को रिलीव कर अंबाला भेजा गया है। वहीं, तीन इंस्पेक्टर को रिलीव नहीं किया गया है।
पुलिस के मुताबिक सरकार की नई पॉलिसी के तहत ऐसे पुलिस अधिकारियों को चिह्नित किया गया है जो कभी न कभी किसी थाने के प्रभारी रहे हैं और उनको एक ही जिले में ढाई से तीन साल तक का समय हो गया है। इसके दायरे में जिले के चार इंस्पेक्टर आए हैं।
विज्ञापन

मुख्यालय से जारी आदेशों के तहत सीआईए प्रथम प्रभारी कुलदीप व पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर शैलेंद्र को स्टेट क्राइम ब्रांच भेजा गया है। सांपला थाना प्रभारी प्रदीप दहिया अवकाश पर हैं लेकिन तबादला सूची में उनका भी नाम है। तीनों को अभी रिलीव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने फिलहाल सह थाना प्रभारी सोहन लाल को बहुअकबरपुर थाने की कमान सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed