पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The English and Reasoning sections proved tricky; the answers did not align with the key.

Rohtak News: अंग्रेजी और रीजनिंग के सवालों ने उलझाया, प्रश्नों के अनुसार नहीं थे जवाब

Mon, 06 Jul 2026 05:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 06 Jul 2026 05:54 AM IST
विज्ञापन
The English and Reasoning sections proved tricky; the answers did not align with the key.
10-रोहतक के एमडीएन स्कूल परीक्षा केंद्र के बाहर रोल नंबर का मिलान करते परीक्षार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले में पांच जुलाई को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की गई। सुबह की शिफ्ट में हुई टीजीटी लेवल-2 के पेपर में अभ्यर्थियों ने कई खामियां बताईं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी और रीजनिंग के प्रश्नों ने उन्हें काफी उलझाया।
अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नों के अनुसार विकल्प में सही जवाब नहीं थे। रविवार को शहर के 27 परीक्षा केंद्रों पर एचटेट लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक हुई। इसमें 8,386 परीक्षार्थियों में से 7050 उपस्थित रहे जबकि1336 अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

शाम की शिफ्ट में 8 केंद्रों पर लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा दोपहर बाद 3 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई। इस परीक्षा में 2,396 परीक्षार्थियों में से 1877 ने हिस्सा लिया जबकि 519 गैरहाजिर रहे। सुबह की शिफ्ट के परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी और रीजनिंग के प्रश्न सबसे ज्यादा उलझाने वाले बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में फ्रेज का अर्थ पूछा गया लेकिन प्रश्न में फ्रेज (वाक्यांश) था ही नहीं। रीजनिंग के कई सवालों में दिए गए विकल्पों में सही उत्तर ही नहीं था।
हिंदी में बिना वाक्य दिए सीधे पूछीं क्रियाएं

हिंदी के पेपर में बिना वाक्य दिए सीधे क्रियाएं पूछ ली गईं। वाक्य न होने के कारण क्रिया का सही रूप पहचानना मुश्किल रहा। अभ्यर्थियों ने बताया कि इससे जवाब देने में काफी मुश्किल हुई। उनका काफी समय बर्बाद हो गया। यह स्थिति परीक्षा के दौरान तनावपूर्ण रही।
सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

परीक्षा के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सभी केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की गई। अभ्यर्थियों को आभूषण उतरवाने के बाद ही परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया। सीसीटीवी कैमरे, जैमर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे। इन उपायों से परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

---------------

परीक्षार्थियों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं

परीक्षार्थी विशाल ने टीजीटी अंग्रेजी के पेपर को आसान बताया। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम दोहराने वाले आसानी से पास हो सकते हैं। सुकीर्ति ने पिछले पेपर के मुकाबले इसे आसान बताया पर वाक्य न होने और रीजनिंग में गलत जवाब की शिकायत की। किरण को बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र का सेक्शन आसान लगा जबकि गणित और हिंदी के प्रश्न मुश्किल लगे। रजनी ने पेपर को बहुत अच्छा बताया। उन्होंने एनसीईआरटी से प्रश्न आने और सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की।

10-रोहतक के एमडीएन स्कूल परीक्षा केंद्र के बाहर रोल नंबर का मिलान करते परीक्षार्थी। संवाद

10-रोहतक के एमडीएन स्कूल परीक्षा केंद्र के बाहर रोल नंबर का मिलान करते परीक्षार्थी। संवाद

10-रोहतक के एमडीएन स्कूल परीक्षा केंद्र के बाहर रोल नंबर का मिलान करते परीक्षार्थी। संवाद

10-रोहतक के एमडीएन स्कूल परीक्षा केंद्र के बाहर रोल नंबर का मिलान करते परीक्षार्थी। संवाद

10-रोहतक के एमडीएन स्कूल परीक्षा केंद्र के बाहर रोल नंबर का मिलान करते परीक्षार्थी। संवाद

10-रोहतक के एमडीएन स्कूल परीक्षा केंद्र के बाहर रोल नंबर का मिलान करते परीक्षार्थी। संवाद

10-रोहतक के एमडीएन स्कूल परीक्षा केंद्र के बाहर रोल नंबर का मिलान करते परीक्षार्थी। संवाद

10-रोहतक के एमडीएन स्कूल परीक्षा केंद्र के बाहर रोल नंबर का मिलान करते परीक्षार्थी। संवाद

10-रोहतक के एमडीएन स्कूल परीक्षा केंद्र के बाहर रोल नंबर का मिलान करते परीक्षार्थी। संवाद

10-रोहतक के एमडीएन स्कूल परीक्षा केंद्र के बाहर रोल नंबर का मिलान करते परीक्षार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed