सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fourth accused arrested in the case of the body found behind the new grain market.

Rohtak News: नई अनाज मंडी के पीछे मिले शव मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested in the case of the body found behind the new grain market.
विज्ञापन
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी थाने की टीम ने नई अनाज मंडी में स्थित दुकान के पीछे मिली युवक की लाश के मामले में शामिल चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि 6 मई 2026 को सुबह को सूचना मिली कि नई अनाज मंडी में स्थित दुकान नंबर 42/43 के पीछे शव पड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच कर जांच की। मृतक युवक की पहचान मोहित खत्री उर्फ मंरिडा निवासी सांपला हाल के रूप मे हुई थी। मोहित खत्री ढाबा आर्य नगर में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को निवासी बिहार हाल गांव बहराणा झज्जर आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से उसका मोबाइल भी बरामद किया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अनाज मंडी की दीवार के पीछे बैठकर शराब पी रहे थे। जहां पर मृतक मोहित भी पहुंच गया। आरोपियों की किसी बात को लेकर कहासुनी हुई है जिसके चलते आरोपियों ने मोहित की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed