{"_id":"69d41f6a4634e8411e08844a","slug":"garhi-sampla-firing-case-the-farmers-brother-was-shot-by-a-companion-who-remains-unaccounted-for-rohtak-news-c-17-roh1019-835821-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ी सांपला फायरिंग केस : साथी ने चलाई थी किसान के भाई पर गोली, अब तक गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ी सांपला फायरिंग केस : साथी ने चलाई थी किसान के भाई पर गोली, अब तक गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। गढ़ी सांपला गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर किसान जितेंद्र के भाई संतकुमार पर आरोपी कृष्ण के दोस्त भूपेंद्र उर्फ भूप्पा ने गोली चलाई थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। सांपला थाने में 16 युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में गढ़ी सांपला निवासी जितेंद्र ने बताया था कि उनके भाई संत कुमार का गांव के ही युवक कृष्ण से एक साल से पैसे का लेनदेन चल रहा है। पांच अप्रैल को संतकुमार को आरोपी कृष्ण ने फोन करके पैसे के लेनदेन को लेकर गाली-गलौज की।
करीब एक घंटे बाद कृष्ण अपने भाई विनोद, दोस्त भूपेंद्र उर्फ भूप्पा, बीरसेन, सुखबीर मलिक, दिनेश लुकसर व 10 अन्य युवकों के साथ तीन गाड़ियों में सवार होकर आया। सीधे उनके घर में घुस गए। भूपेंद्र ने अपनी पिस्तौल निकाली, उनके भाई संत कुमार पर गोली चला दी। उनका भाई बाल-बाल बच गया था। आरोपी धमकी देकर भाग गए। सांपला थाना प्रभारी पंकज कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
Trending Videos