रोहतक। पीजीआई के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने प्रोफेसर डॉ. वरुण अरोड़ा व डॉ. हिमानी की देखरेख में खेड़ी साध गांव में मंगलवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें लगभग 140 मरीजों का इलाज किया गया। इसका शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम कुमार ने किया। डॉ. वरुण अरोड़ा ने बताया कि कैंप में सभी मरीजों के वजन की जांच की गई। उन्हें मुफ्त दवाई, चश्मे आदि वितरित किए गए। स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए समय-समय पर 40 वर्ष की उम्र के बाद जांच करानी चाहिए।
कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमार ने बताया कि इसके माध्यम से पांच गांव खेड़ी साध, मकड़ाैली खुर्द, मकड़ाैली कलां, भैयापुर, लाढ़ाैत गांव के लोगों को लाभ पहुंचाया गया। इन सभी गांवों में फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत हर वर्ष शिविर लगाए जाते हैं। इसी कड़ी में खेड़ी साध गांव में शिविर लगाया गया। 19 मार्च को लाढ़ाैत गांव में शिविर लगाया जाएगा। इस कैंप में डॉ. विदिप्ता, डॉ. विदांत, डॉ. पलक, डॉ. निशा दलाल, डॉ. आंचल, डॉ. सोनाली, डॉ. जागृति, डॉ. शुभांशी, डॉ. प्राची व अन्य उपस्थित रहे। संवाद