फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Havoc caused by speeding... car rams into auto-rickshaw; one dead, nine injured.

Rohtak News: रफ्तार का कहर...कार ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत, नौ घायल

Tue, 14 Jul 2026 04:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 04:31 AM IST
विज्ञापन
Havoc caused by speeding... car rams into auto-rickshaw; one dead, nine injured.
56- गांव भगवतीपुर के पुल पर हुए सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। जींद-रोहतक नेशनल हाईवे 352 पर सोमवार रात पौने 10 बजे भगवतीपुर गांव के पुल पर 105 किमी की रफ्तार से कार ने आगे चल रहे ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इसमें ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। एक व्यक्ति (50) की मौके पर मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हैं। घायलों में चार लोग सोनीपत जिले के गांव धनाना के रहने वाले हैं। लाखनमाजरा थाना पुलिस ने जींद नंबर की कार को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, आईएमटी क्षेत्र से काफी संख्या में श्रमिक रोजाना शाम को अपने-अपने घर जाते हैं। रात करीब पौने 10 बजे आईएमटी से एक ऑटो रिक्शा श्रमिकों को लेकर लाखनमाजरा के लिए रवाना हुआ। जब ऑटो रिक्शा जींद रोड पर भगवतीपुर गांव के ओवरब्रिज पर पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रही जींद के नंबर की कार ने जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार की स्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटे के करीब थी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो रिक्शा में सवार लोग सड़क पर दूर-दूर तक जा गिरे। किसी का पैर टूट गया तो किसी की कमर में चोट लग गई। 50 साल के व्यक्ति ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि, उसकी पहचान नहीं हो सकी। घायल घरौंठी निवासी सुरजीत (46), सोनीपत के गांव धनाना निवासी कंवर सिंह (25), हरीश (28), सोनी (20) व बबला (50) सहित नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
पूरी तरह चिपक गया ऑटो रिक्शा, छत तक नहीं बची
धनाना गांव से पीजीआई के डेड हाउस में पहुंचे राजेश ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो रिक्शा पूरी तरह पिचक गया। छत से लेकर अगला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया। घायल सड़क पर कराहते रहे। राहगीरों ने भी काफी मदद की। कई घायलों को कार से पीजीआई में पहुंचाया। हालांकि, पांच घायलों के परिजन उन्हें निजी अस्पतालों में ले गए।

कार ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि नौ घायल हैं। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घायलों को पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में दाखिल कराया गया है।
- अनिल कुमार, लाखनमाजरा थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed