{"_id":"6a555649e33446430202bee2","slug":"36830-found-in-the-office-of-the-suspended-mdu-professor-rohtak-news-c-17-roh1020-887451-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू के निलंबित प्रोफेसर के दफ्तर से मिले 36,830 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू के निलंबित प्रोफेसर के दफ्तर से मिले 36,830 रुपये
Tue, 14 Jul 2026 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
13-एमडीयू के शारीरिक शिक्षा विभाग के एचओडी ऑफिस में कार्रवाई करती जांच कमेटी। स्रोत- सोशल मीडि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के शारीरिक शिक्षा विभाग के निलंबित प्रोफेसर डॉ. भगत सिंह राठी के दफ्तर से 36,830 रुपये बरामद हुए हैं। विभाग के नए अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने कार्यभार संभालने के पहले ही दिन विश्वविद्यालय की ओर से गठित जांच समिति की मौजूदगी में पूर्व एचओडी का कार्यालय खुलवाकर जांच की।
समिति के सामने गिनती कराई गई और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। जांच समिति ने मौके पर ही रिपोर्ट तैयार कर हस्ताक्षर किए और बरामद राशि विश्वविद्यालय के खाते में जमा करवा दी। अब यह राशि किस मद की है और इसका अंतिम निर्णय क्या होगा, इस पर विवि प्रशासन जांच रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब पूर्व एचओडी डॉ. भगत सिंह राठी पर छात्रों से फेयरवेल पार्टी के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। इन आरोपों की शिकायत विभाग के शिक्षकों और छात्र प्रतिनिधियों ने कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां को दी गई थी।
विज्ञापन
शिकायतों के बाद कुलपति ने कार्यकारी परिषद की बैठक में डॉ. राठी को निलंबित कर जांच समिति गठित की थी और डॉ. जितेंद्र सिंह को विभागाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इस मामले में पूछने पर डॉ. जितेंद्र सिंह बोले-नो कमेंट्स।
अवैध वसूली के आरोपों के बीच बढ़ी जांच की कार्रवाई
पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. भगत सिंह राठी पर छात्रों से फेयरवेल पार्टी के नाम पर कथित अवैध वसूली करने के आरोप लगे हैं। छात्र नेताओं का दावा है कि इस संबंध में पहले भी कई शिकायतें दी गई थीं। छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कार्यभार परिवर्तन से पहले पूर्व एचओडी कार्यालय से कुछ फाइलें अपने साथ ले गए थे। हालांकि, विवि प्रशासन ने इस पूरे मामले में जांच समिति गठित कर दी है। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई और अंतिम निर्णय लिया जाएगा।