फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Monsoon impact wanes in Rohtak; temperature reaches 40 degrees Celsius.

Rohtak News: रोहतक में मानसून का असर घटा, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Tue, 14 Jul 2026 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 14 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Monsoon impact wanes in Rohtak; temperature reaches 40 degrees Celsius.
21-रोहतक के दिल्ली रोड पर देर शाम तेज आंधी के दौरान गुजरते वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले में मानसून का असर कम होता दिख रहा है। सोमवार को दिनभर तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। इस दिन जिले में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। शाम करीब सात बजे आंधी से थोड़ी राहत मिली। पिछले पांच दिनों में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य तापमान से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जिले में 18 जुलाई तक बारिश की संभावना कम है। हालांकि, 19 जुलाई को मध्यम बारिश हो सकती है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 160 रहा जो मध्यम श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों का तापमान
9 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस था। 10 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 12 जुलाई को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस था। 13 जुलाई को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed