फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Retired employees will stage a sit-in protest on September 29 against anti-pension policies.

Rohtak News: पेंशन विरोधी नीतियों के खिलाफ 29 सितंबर को धरना देंगे रिटायर्ड कर्मचारी

Tue, 14 Jul 2026 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 14 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Retired employees will stage a sit-in protest on September 29 against anti-pension policies.
11-रोहतक के सुखपुरा चौक कर्मचारी भवन में राज्य कार्यकारिणी की बैठक में उप​स्थित रिटायर्ड कर्मचा
रोहतक। केंद्र सरकार की पेंशन विरोधी नीतियों के विरोध में रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित अखिल भारतीय राज्य पेंशनर फेडरेशन ने आंदोलन की घोषणा की है। संघ ने 29 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे का धरना देने का निर्णय लिया है। सुखपुरा चौक कर्मचारी भवन में रिटायर्ड कर्मचारी संघ की राज्य कार्यकारिणी बैठक हुई। राज्य प्रधान मास्टर वजीर सिंह ने कहा कि 8वें वेतन आयोग के टर्म ऑफ रेफरेंस में पेंशन का जिक्र नहीं है। यह सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों के खिलाफ है। वेतन आयोग के अधिकारी सरकारी कर्मचारियों का वेतन प्राइवेट सेक्टर के बराबर करने की बात कह रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि सरकार पेंशन व्यवस्था खत्म करने की दिशा में बढ़ रही है। राज्य महासचिव रतन जिंदल ने बताया कि फेडरेशन ने दो बड़े फैसले लिए हैं। 12 सितंबर को देशव्यापी राष्ट्रीय रैली में भाग लिया जाएगा। दूसरा, 29 सितंबर सुबह 10 बजे से 30 सितंबर सुबह 9 बजे तक देशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे का धरना-प्रदर्शन होगा। प्रेस सचिव जगपाल सांगवान ने बताया कि सभी पदाधिकारियों के पहचान पत्र बनाए जाएंगे। 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed