सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   HGB-PNB has launched a RuPay credit card.

Rohtak News: एचजीबी-पीएनबी ने जारी किया रुपे क्रेडिट कार्ड

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 12 Jun 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
HGB-PNB has launched a RuPay credit card.
36-एचजीबी - पीएनबी सह ब्रांडेड रुपेय क्रेडिट कार्ड जारी करते बैंक अ​धिकारी। स्रोत : बैंक36-
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर

रोहतक। हरियाणा ग्रामीण बैंक ने पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से शुक्रवार को सेक्टर चार स्थित प्रधान कार्यालय में एचजीबी-पीएनबी सह-ब्रांडेड रुपे क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ किया गया। हरियाणा ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष सुमंत कुमार, पीएनबी कार्ड्स एंड सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक तौफीक आलम और पीएनबी के महाप्रबंधक दीपक कुमार मौजूद रहे।
हरियाणा ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्ड बैंक की नवाचार, डिजिटल बैंकिंग के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पीएनबी कार्ड्स के प्रबंध निदेशक ने कहा कि यह पहल ग्राहकों के लिए अधिक मूल्य सृजित करने के साथ डिजिटल बैंकिंग को गति प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएनबी के महाप्रबंधक ने कार्ड की प्रमुख विशेषताओं एवं लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें आकर्षक रिवार्ड प्वाइंट्स, फ्यूल सरचार्ज छूट, शॉपिंग लाभ, सुरक्षित डिजिटल लेनदेन व रुपे नेटवर्क के माध्यम से देशभर में स्वीकृति की सुविधा उपलब्ध है। समापन हरियाणा ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधन नरेश कुमार उप्पल ने किया। कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, क्षेत्रीय प्रबंधक, शाखा प्रबंधक, कर्मचारीगण एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed