सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Illiterate people will get literacy certificate under Ullas Yojana

Rohtak News: उल्लास योजना के निरक्षरों काे मिलेंगे साक्षरता प्रमाण पत्र

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Illiterate people will get literacy certificate under Ullas Yojana
10- सांपला ब्लॉक में उल्लास योजना के तहत निरक्षरों की पहचान करते ​शिक्षा विभाग के वॉलिंटियर व क - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
रोहतक। उल्लास योजना में अक्षर ज्ञान प्राप्त करने वाले निरक्षरों (शिक्षार्थियों) को साक्षरता के प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। विभाग को 23,081 निरक्षरों को पढ़ाने के बाद से लंबित प्रमाण पत्र जारी किए जांएगे। विभाग की ओर 2023 के बाद से निरक्षरों को साक्षरता प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा सके हैं।
Trending Videos

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत हरियाणा माध्यमिक निदेशालय ने वर्ष 2023 में उल्लास योजना में जनगणना और परिवार पहचान पत्र के अनुसार प्रदेश के 9 लाख निरक्षरों को अक्षर ज्ञान देने का लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक ने तीन साल के लिए 31,469 निरक्षरों का लक्ष्य रखा था। इसमें विभाग के वॉलंटियर और कर्मचारियों ने सितंबर-2024, मार्च-2025 व सितंबर-2025 तक 25,426 निरक्षरों को पढ़ाकर परीक्षा में शामिल किया चुका है। इन अभी तक प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सके हैं।
उल्लास एसएनए समन्वयक इला ने बताया कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से हरियाणा जिले के लिए उल्लास के तहत एसएनए स्पर्श पर पहली मूल स्वीकृति जारी कर दी गई है।
जिले के लिए उल्लास पोर्टल पर 23,081 निरक्षरों के साक्षरता प्रमाण पत्र सॉफ्ट कॉपी में प्राप्त हुए हैं जिन्हें बजट आवंटन के बाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निरक्षरों तक पहुंचकर उनको अक्षर ज्ञान देने के रोहतक जिला तीन साल के लक्ष्य के अनुसार प्रदेश में तीसरे नंबर पर चल रहा है।
-----
वर्जन
विभाग से मिले लक्ष्य के अनुसार जिला के स्वयंसेवक व शिक्षक निरंतर काम कर रहे हैं। सत्र 2025-26 के पंजीकृत निरक्षरों के लिए 15 मार्च के आस-पास परीक्षा का आयोजन भी किया जाना है। एसएनए स्पर्श पोर्टल पर बजट डाला जाएगा। इसके तुरंत बाद 23,081 निरक्षरों के साक्षरता प्रमाण पत्र भी जारी किए जाएंगे। -दीपक अरोड़ा, उल्लास समन्वयक, शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article