{"_id":"69e69680ba27cb8db70d4ec6","slug":"in-a-domestic-dispute-in-rohtak-younger-brothers-wife-was-murdered-with-a-sharp-weapon-rohtak-news-c-17-roh1019-842862-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चीखती रही महिला, सो गईं संवेदनाएं...घर के बाहर तमाशबीन बन देखते रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चीखती रही महिला, सो गईं संवेदनाएं...घर के बाहर तमाशबीन बन देखते रहे ग्रामीण
विज्ञापन
11-पीजीआई डेड हाउस के बाहर परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद
- फोटो : samvad
विज्ञापन
रोहतक। रिठाल गांव में रविवार रात छोटे भाई की पत्नी प्रवेश पर आरोपी जेठ जसबीर धारदार हथियार दरात से एक के बाद एक वार करता चला गया। पीड़ित महिला खुद को बचाने के लिए आंगन में दौड़ती रही, चीख-पुकार करती रही। घर के बाहर लोग तमाशबीन बन देखते रहे और उसे बचाने नहीं आए।
सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र का कहना है कि पुलिस जांच में पता चला है कि छोटे भाई सुखबीर की पत्नी प्रवेश (39) पड़ोस के संगीत समारोह में चली गई थीं। वह इससे खफा हो गया था। उसे परिवार की महिलाओं का घर से बाहर जाना पसंद नहीं था।
जैसे ही प्रवेश संगीत कार्यक्रम से रात को घर लौटी तो आंगन में ही आरोपी जेठ जसबीर (50) ने उन्हें रोक लिया। उस समय प्रवेश के तीनों बच्चे सो गए थे। ससुर रणधीर जाग रहे थे।
आरोपी हाथ में दरात लेकर आया और प्रवेश पर वार करने शुरू कर दिए। बचाव में महिला ने हाथ ऊपर उठाया तो हथेली कट गई। फिर आरोपी ने जघन्य तरीके से वार कर उनका दायां हाथ कोहनी से काट दिया। इससे वह आंगन में फर्श पर गिर गईं।
चीख-पुकार सुनकर आसपास की महिलाएं व ग्रामीण घर के बाहर एकत्रित हो गए लेकिन कोई भी उसे बचाने अंदर नहीं आया। आरोपी ने बेरहमी से प्रवेश के हाथ, पैर, सीने, पेट, चेहरे व सिर में नौ वार किए। आखिर में बेटे हितेश ने ही मां की हालत देखकर मामा गद्दी खेड़ी गांव निवासी श्रवण को फोन पर घटना की सूचना दी।
23 साल पहले पत्नी की हत्या के आरोप में भी गिरफ्तार हो चुका है। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने पर कोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं।
भाई बोले-बहन को पशुओं से भी बुरी तरह काटा गया
पीजीआई के डेड हाउस पहुंचे गद्दी खेड़ी निवासी राकेश ने बताया कि रविवार रात 10 बजे भांजे हितेश ने फोन पर घटना के बारे में बताया। वे आनन-फानन रिठाल गांव पहुंचे तो देखा कि बहन प्रवेश लहूलुहान होकर बेहोशी की हालत में पड़ी थी। बहन का बहता हुआ खून और गहरे घाव देखकर उनके पांव तले की जमीन खिसक गई। तुरंत पुलिस को फोन कर एंबुलेंस से बहन को पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर ले जाकर भर्ती कराया जहां देर रात करीब दो बजे उनकी मौत हो गई। राकेश का कहना है कि उनकी बहन प्रवेश को धारदार हथियार से पशुओं से भी बुरी तरह काटा गया है। शरीर पर छह इंच तक के गहरे घाव हैं। मांस ही नहीं, हड्डी तक कट गई। उनका दायां हाथ तो कोहनी के पास से 90 प्रतिशत कटकर अलग हो गया।
-- -- -- --
11 मार्च को ही दे दी थी धमकी, भात में गई तो जान से मार दूंगा
प्रवेश के भाई ने बताया कि 11 मार्च को रिठाल से परिवार को सोनीपत जिले के गांव पुरखास में भात (शादी की रस्म) में जाना था। आरोपी जेठ जसबीर नहीं चाहता था कि प्रवेश भी भात में जाए। उसने धमकी दी थी कि अगर वह भात में गई तो वह उसे जान से मार देगा फिर भी प्रवेश भात में गई थी। उस रंजिश में आरोपी ने उनकी बहन की जान ले ली।
-- -- -- -
साजिश के तहत मारा बहन को
राकेश का कहना है कि उनकी बहन को साजिश रचकर मारा गया है। तीन दिन पहले पति सुखबीर अपनी मां भगानी को इलाज करोन के नाम पर पीजीआई ले गया। पीछे से पड़ोस में संगीत समारोह में जाने का बहाना मिलते ही उसने वारदात को अंजाम दिया।
Trending Videos

11-पीजीआई डेड हाउस के बाहर परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद- फोटो : samvad