{"_id":"6a6d16453cbe2afc6f098414","slug":"irrigation-facilities-in-meham-being-improved-at-a-cost-of-103-crore-shruti-choudhry-rohtak-news-c-17-ali1038-896752-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"महम में 103 करोड़ से सुधर रहीं सिंचाई सुविधाएं : श्रुति चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महम में 103 करोड़ से सुधर रहीं सिंचाई सुविधाएं : श्रुति चौधरी
विज्ञापन
फोटो 02 महम में सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी को स्मृति चिह्न भेंट करते दीपक निवास हुड्डा। संवाद
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महम (रोहतक)। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास और सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चाैधरी ने कहा कि महम क्षेत्र में सीएम नायब सिंह सैनी के निर्देश पर सिंचाई परियोजनाओं के लिए विभाग ने 103 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की है। इसमें 60 करोड़ से भिवानी सब ब्रांच को पक्का करने का काम चल रहा है।
गांवों में जलभराव से निजात दिलाने के लिए 38 करोड़ रुपये से पाइपलाइन बिछाई जा रही है। वे शुक्रवार को दोपहर तीन बजे महम पहुंचीं। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया और पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
सीसरखास में आयोजित कार्यक्रम में श्रुति चाैधरी ने कहा कि महम के विकास के लिए इतनी बड़ी राशि अब तक किसी भी सरकार ने खर्च नहीं की। उन्होंने किसानों की समस्याएं भी सुनीं। इस मौके पर दादरी के विधायक सुनील सांगवान, भाजपा नेता दीपक हुड्डा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
किसानों ने ये रखीं समस्याएं
किसानों ने शिकायत की कि नहरों की सफाई अधूरी रहती है और पानी चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। बहलबा माइनर की सफाई का टेंडर पानी आने से मात्र चार दिन पहले जारी होता है जिससे गाद निकालने का काम अधूरा रह जाता है। किसानों ने सफाई की जांच और पानी चोरी रोकने की मांग की। श्रुति चौधरी ने भरोसा दिलाया कि शिकायतों की जांच तेज की जाएगी।
-- -- -- -- -- --