सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jalabhishek was performed on the occasion of the birth anniversary of Lord Mahavir Swami.

Rohtak News: भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव में किया जलाभिषेक

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Jalabhishek was performed on the occasion of the birth anniversary of Lord Mahavir Swami.
17-झज्जर रोड स्थित जैन जति में भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव में आए श्रद्धालु। स्रोत
विज्ञापन
रोहतक। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शहर के झज्जर रोड स्थित जैन जति में जैन सभा रोहतक के तत्वावधान में पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
Trending Videos

कार्यक्रम में तीसरे दिन पूजा, अर्चना की गई। वहीं सोमवार को भगवान महावीर पार्क में भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जा रहा है। जैन जति में श्रद्धालुओं ने धार्मिक नमोकार बीजाक्षर महामंडल विधान की पूजा की। दर्शन, पूजन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी राजेश जैन ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनि श्री निश्चिंत सागर महाराज, आर्यिका रत्न सरस्वती भूषण के सानिध्य में श्री जी का अभिषेक किया गया। इस अवसर पर अतुल जैन, राजीव जैन के परिवार सहित श्रद्धालुओं ने पूजा की। विनय पाठ, महावीर भगवान की पूजा और नमोकार बीजाक्षर महामंडल विधान के 840 अर्घ्य मंत्र बोलकर अष्टद्रव से बना अर्घ्य भगवान के चरणों में समर्पित किया गया। गायकों ने जैन धर्म के भजन सुनाकर सभी मंत्र मुग्ध कर दिया।
वहीं जैन युवा संघ बनाया गया। इसमें 52 सदस्य बनाए गए। इस अवसर पर बलजीत राय जैन, शैलेष जैन, वरुण जैन, अरिहंत जैन, प्रदीप जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed