सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jalimpur web series will be released today on OTT platform

Rohtak News: हरियाणवी पृष्ठभूमि पर आधारित जालिमपुर वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आज होगी रिलीज

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Jalimpur web series will be released today on OTT platform
विज्ञापन
रोहतक। दादा लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (डीएलसी सुपवा) के पूर्व छात्रों की अभिनीत जालिमपुर वेब सीरीज वीरवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म चौपाल पर रिलीज होगी। इसमें आशीष नेहरा व मुकेश मुसाफिर का दमदार अभिनय दर्शकों को नजर आने वाला है। यह वेब सीरीज जालिमपुर हरियाणवी पृष्टभूमि पर आधारित है।
Trending Videos

सुपवा के फिल्म एवं टेलीविजन विभाग के एफसी महेश टीपी ने बताया कि आशीष नेहरा पटकथा व निर्देशन के पहले बैच 2011 और मुकेश मुसाफिर 2012 बैच के पूर्व छात्र हैं। दोनों पूर्व छात्र इससे पहले भी अपने अभिनय के दम पर विभिन्न फिल्म प्रोजेक्ट्स में काम करके अपनी पहचान बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की राजनीति और सामाजिक टकराव की झलक
आशीष नेहरा और मुकेश मुसाफिर ने बताया कि वेब सीरीज में हरियाणा के गांवों की राजनीति, सामाजिक टकराव और स्थानीय जीवन की जटिलताओं को रोचक अंदाज में दर्शाया गया है। सुपवा में सीखी गईं बारीकियां उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लगातार काम करने में मदद कर रही हैं। रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा ने दोनों पूर्व छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए सदैव आगे बढ़ते हुए सुपवा का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed