सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kalash installation completed on the newly constructed peak of Shri Modashram Temple

Rohtak News: श्री मोदाश्रम मंदिर के नव-निर्मित शिखर पर कलश स्थापना संपन्न

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kalash installation completed on the newly constructed peak of Shri Modashram Temple
फोटो संख्या:58 शहर के मोदाश्रम मंदिर के पीछे कलश यात्रा के बाद पूजा करते पुजारी व आयोजक। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जय श्री मोदेश्वर महादेव के जयकारों के बीच सोमवार को दोहान नदी के मध्य स्थित श्री मोदाश्रम मंदिर में नव-निर्मित शिखर पर विधि-विधान के साथ कलश स्थापना का शुभ कार्य संपन्न हुआ। राजेंद्र गर्ग, सरोज देवी, पंकज गर्ग, प्रियंका गर्ग के साथ मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रह कर पूरे गर्ग परिवार के साथ विधिवत पूजा संपन्न करवाई गई।
Trending Videos

श्री मोदाश्रम समिति के प्रधान सुधीर दीवान ने बताया कि यह आयोजन सभी श्रद्धालुओं के सहयोग और आस्था का प्रतीक है। मंदिर के शिखर पर स्थापित कलशों के दर्शन मात्र से पापों का नाश हो जाता है। उन्होंने सभी उपस्थित भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, श्रद्धा और संस्कृति को सुदृढ़ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन पर प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। पंडित गौरव व केशव शास्त्री सहित अनेक विद्वान पंडितों ने वेद मंत्रों के उच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की गई।
कार्यक्रम में परमानंद गर्ग, विनोद गर्ग, सुनील गर्ग, प्रमोद गर्ग, सुरेश सोनी, राजू सैनी, नरेश, सुनील सैनी, मुकेश मेहता, भगवान दास सैनी, नरेश जोशी, दीपक गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed