सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Leader of Opposition Bhupendra Hooda was made aware of the problems of LCLO

Rohtak News: नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा को एलसीएलओ की समस्याओं से कराया अवगत

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
Leader of Opposition Bhupendra Hooda was made aware of the problems of LCLO
01-रोहतक में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा से मुलाकात करते एलएसीएलओ यूनियन प्रतिनिधिमंडल। स्रो
विज्ञापन
रोहतक। एलएसीएलओ (लोकल कमेटी लोकल ऑपरेटर) यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को चौथी बार नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा से मुलाकात की और उनको एलसीएलओ की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। यूनियन ने निर्णय लिया कि 23 मार्च को शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में कर्मचारी कुरुक्षेत्र में सीएम हाउस का घेराव करेंगे।
Trending Videos

एलसीएलओ के प्रति सरकार के नकारात्मक रवैए से रोष बढ़ रहा है। रोहतक, झज्जर, भिवानी, सोनीपत के एलसीएलओ प्रतिनिधिमंडल ने भूपेंद्र हुड्डा को पिछले साढ़े पांच महीने से कुरुक्षेत्र में चल रहे धरने और मांगों के बारे में बताया। भूपेंद्र हुड्डा ने एसीएस साकेत कुमार फोन पर बात करने के बाद साकेत कुमार को मंगलवार 10 मार्च मीटिंग के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा बोले कि कर्मचारियों का मुद्दा बजट सत्र में रोहतक विधायक भारत भूषण बत्रा की ओर से उठाया जाएगा। सरकार से इस मुद्दे पर जवाब लिया जाएगा। मुलाकात के समय कलानौर विधायिका शकुंतला खटक ने कहा कि सरकार युवाओं का बड़े स्तर पर शोषण कर रही है। विधानसभा बजट सत्र में एलएसीएलओ कर्मचारियों का मुद्दा बड़े जोर शोर से उठाया जाएगा।
राज्य कार्यकारिणी सदस्य दीपक देसवाल ने बताया कि अगर सरकार एलसीएलओ के मुद्दे को हल नहीं करती है तो 4000 एलसीएलओ, परिवार जन व रिश्तेदार आगामी चुनावों में मतदान नहीं करेंगे। एलसीएलओ कर्मचारी की यूनियन हर चुनाव से दूरी बनाएगी।
इस दौरान राज्य कार्यकारिणी सदस्य रोहित धानिया, उप प्रधान प्रवीण, मीणा सिवाच, रीतू नैन, सचिन बेनीवाल, रोहतक जिला प्रधान कीर्ति, नवीन देसवाल, मंजू गुलिया, संजीव, रीतू रानी व ममता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed