सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Motivated to enroll by forming a human chain

Rohtak News: मानव शृंखला बनाकर दाखिले के लिए किया प्रेरित

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 15 Mar 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Motivated to enroll by forming a human chain
01 रोहतक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरखेड़ी में मानव शृंखला डिजिटल वीडियो जारी कर राजक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रोहतक। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरखेड़ी में बच्चों का दाखिला बढ़ाने के लिए शिक्षकों, बच्चों व ग्रामीण महिलाओं ने मानव शृंखला बनाकर दाखिला के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य सुदेश सांगवान का कहना कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। विभाग का लक्ष्य भी है कि हर बच्चा विद्यालय में दाखिला ले।
राजकीय विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों के साथ दाखिले के लिए एक सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाकर उसे जारी किया है। इस वीडियो में शिक्षक और बच्चे शिक्षा का महत्व बता रहे हैं। अभिभावकों से अपने बच्चों को विद्यालय में दाखिला दिलाने की अपील कर रहे हैं। शिक्षकों की ओर से सत्र 2026-27 के दाखिला के लिए अभिभावकों से संवाद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य का कहना कि शिक्षक अभिभावकों के साथ मिलकर दाखिला अभियान को सफल बनाने के लिए काम कर रहे हैं। वीडियो के माध्यम व ग्रामीण क्षेत्र में अभिभावकों से संपर्क कर सीधे तौर विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
-----------
वर्जन
विद्यालय में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय में दाखिला दिला सकते हैं। वीडियो व मानव शृंखला की पहल से आसपास के क्षेत्रों में भी राजकीय विद्यालयों के प्रति दाखिला अभियान को बढ़ावा मिलेगा। अधिक से अधिक बच्चे विद्यालय में दाखिला लेंगे। - सुदेश सांगवान, प्राचार्य, राजकीय विद्यालय मोरखेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed