सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Former CM Bhupinder Singh Hooda slams BJP

Haryana: पूर्व सीएम हुड्डा ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- किसानों को एमएसपी नहीं देना चाहती सैनी सरकार

माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 07 Apr 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा हरियाणा सरकार चाहती है कि किसान मंडी के बाहर ही अपनी फसल बेचकर चले जाएं ताकि किसानों को एमएसपी न देना पड़े।

Former CM Bhupinder Singh Hooda slams BJP
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि किसानों को एमएसपी न देना पड़े इसलिए अनाज मंडी में गेहूं बेचने के लिए नई-नई शर्तें थोपी जा रही हैं। हुड्डा मंगलवार को अपने हलके गढ़ी सांपला-किलोई की सांपला अनाज मंडी के दौरे के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। 
Trending Videos


बुधवार को हुड्डा नारायणगढ़, साढ़ौरा, बराड़ा व अंबाला जाएंगे। वहीं, गुरुवार को पिपली व करनाल की अनाज मंडियों का दौरा करेंगे। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्हें लगातार प्रदेश के किसानों से मंडियों में फैली अव्यवस्थाओं की सूचना मिल रही है। भाजपा सरकार गेहूं और सरसों की खरीद करने की बजाय किसानों पर रोज नई-नई शर्तें थोप रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्टल रजिस्ट्रेशन, गेट पास, गारंटर, बायोमेट्रिक, ट्रैक्टर नंबर और वेरिफिकेशन जैसी शर्तों को पूरा करने में ही किसान उलझकर रह गया है। उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। हुड्डा ने कहा कि सरकार चाहती है कि किसान मंडी के बाहर ही अपनी फसल बेचकर चले जाएं ताकि किसानों को एमएसपी न देना पड़े। ऊपर से बे-मौसमी बारिश से खड़ी फसल खराब हो रही है। ऐसे में सरकार को तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाकर उन्हें मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री किसानों की परेशानी समझने की बजाए बचकाने बयान दे रहे हैं। कह रहे हैं कि बारिश की वजह से पैदावार बढ़ जाएगी। विपक्ष ने सरकार से मांग की है कि प्रति क्विंटल किसानों को बोनस दिया जाए। हुड्डा ने मंडी के अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed