{"_id":"69d5198ecdf47ea2f706e3b8","slug":"video-former-cm-hooda-slams-bjp-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: पूर्व सीएम हुड्डा ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- किसानों को एमएसपी नहीं देना चाहती सैनी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: पूर्व सीएम हुड्डा ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- किसानों को एमएसपी नहीं देना चाहती सैनी सरकार
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 08:19 PM IST
Link Copied
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि किसानों को एमएसपी न देना पड़े इसलिए अनाज मंडी में गेहूं बेचने के लिए नई-नई शर्तें थोपी जा रही हैं। हुड्डा मंगलवार को अपने हलके गढ़ी सांपला-किलोई की सांपला अनाज मंडी के दौरे के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
बुधवार को हुड्डा नारायणगढ़, साढ़ौरा, बराड़ा व अंबाला जाएंगे। वहीं, गुरुवार को पिपली व करनाल की अनाज मंडियों का दौरा करेंगे। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्हें लगातार प्रदेश के किसानों से मंडियों में फैली अव्यवस्थाओं की सूचना मिल रही है। भाजपा सरकार गेहूं और सरसों की खरीद करने की बजाय किसानों पर रोज नई-नई शर्तें थोप रहे हैं।
पोर्टल रजिस्ट्रेशन, गेट पास, गारंटर, बायोमेट्रिक, ट्रैक्टर नंबर और वेरिफिकेशन जैसी शर्तों को पूरा करने में ही किसान उलझकर रह गया है। उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। हुड्डा ने कहा कि सरकार चाहती है कि किसान मंडी के बाहर ही अपनी फसल बेचकर चली जाए ताकि किसानों को एमएसपी न देना पड़े। ऊपर से बे-मौसमी बारिश से खड़ी फसल खराब हो रही है। ऐसे में सरकार को तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाकर उन्हें मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री किसानों की परेशानी समझने की बजाए बचकाने बयान दे रहे हैं। कह रहे हैं कि बारिश की वजह से पैदावार बढ़ जाएगी। विपक्ष ने सरकार से मांग की है कि प्रति क्विंटल किसानों को बोनस दिया जाए। हुड्डा ने मंडी के अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।