{"_id":"69d4c822774b9df9320839d3","slug":"video-power-crisis-in-haridwar-ahead-of-char-dham-yatra-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में बिजली संकट, भूमिगत लाइन की लापरवाही से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में बिजली संकट, भूमिगत लाइन की लापरवाही से लोग परेशान
Renu Saklani
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:32 PM IST
Link Copied
सीजन शुरू होते ही भूमिगत विद्युत लाइन विभाग की लापरवाही से स्थानीय जनता और श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि उत्तरी हरिद्वार के कई इलाकों में रात में 6 घंटे और सुबह 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती से व्यापारियों का सामान खराब हो रहा है, वहीं होटल और धर्मशाला संचालक भी प्रभावित हैं। सुनील सेठी के नेतृत्व में लोगों ने सड़कों पर उतरकर विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने कहा कि भूपतवाला, सत्यम विहार, गंगा विहार, जसविंद्र, खड़खड़ी और भारतमाता पुरम से हरकी पौड़ी तक के क्षेत्र में रोजाना कई घंटों का बिजली संकट बना हुआ है। सीवर कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त हो रही विद्युत लाइनों को समय पर ठीक नहीं किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।