{"_id":"6a2f0fe6e855c2b698035c16","slug":"municipal-employees-union-announced-a-statewide-strike-rohtak-news-c-17-roh1020-872847-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नपा कर्मचारी संघ ने किया राज्यव्यापी हड़ताल का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नपा कर्मचारी संघ ने किया राज्यव्यापी हड़ताल का एलान
विज्ञापन
38 : राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोहतक । नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं सरकार के बीच 13 मई को हुए समझौते के तहत आदेश जारी न किए जाने से नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने आंदोलन का एलान कर दिया है। रविवार को कर्मचारी भवन रोहतक में संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में तय किया गया कि सरकार 30 जून तक समझौते के दौरान मानी गई मांगों के आदेश जारी नहीं करती है तो 6 से 8 अगस्त तक तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल की जाएगी। आंदोलन के तहत 1 और 2 जुलाई को प्रदेश के सभी 87 शहरों में झाड़ू को उल्टा करके विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
संघ ने यह भी निर्णय लिया कि 7 से 22 जुलाई तक सभी जिलों में रैलियां की जाएंगी। संघ के महासचिव मांगेराम तिगरा ने कहा कि 13 मई को सरकार और संघ के बीच हुए समझौते में ठेका प्रथा समाप्त करने, सभी कच्चे कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने, कर्मचारियों का ईएसआई एवं ईपीएफ पंजीकरण कराने, बैंक के माध्यम से वेतन भुगतान करने, अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित करने सहित कुल 17 मांगों को स्वीकार किया गया था लेकिन सरकार इन मांगों को लागू करने संबंधी आदेश जारी करने में देरी कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
बैठक में ये रहे मौजूद
राज्य कार्यकारिणी की बैठक में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से रमेश तुषामड, शिवचरण, राजेश बागड़ी, राजेंद्र सिन्द, गुलशन भारद्वाज, सुखदेव सिंह, राजपाल, जय प्रकाश, राजीव खत्री, मनोज कुमार मौजूद रहे ।