सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Musical Shri Ram Katha started with Kalash Yatra

Rohtak News: कलश यात्रा से हुआ संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Musical Shri Ram Katha started with Kalash Yatra
फोटो संख्या:56 शहर में भानाराम कॉलोनी में कलश यात्रा निकालते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भानाराम कॉलोनी में सोमवार सुबह 10 बजे श्रीराम कथा से पूर्व महिलाओं की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में यजमान देवीदत्त सोनी, सीमा सोनी सपरिवार रहे। कलश यात्रा में 31 महिलाओं ने भाग लिया। प्रवक्ता अमरसिंह सोनी ने बताया कि भानाराम कॉलोनी वासियों की ओर से आयोजित यह श्रीराम कथा 20 से 26 अप्रैल तक 3:30 से शाम 6:30 बजे तक होगी।
Trending Videos

27 अप्रैल को सुबह 9 बजे हवन और व्यास पूजा के साथ इस सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का समापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कथा के दौरान अयोध्या धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक राम जीवन महाराज व्यासपीठ पर विराजमान होकर सात दिनों तक अपनी अमृतवाणी से सभी भक्तों को श्रीराम कथा का रसपान करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री रामकथा शुभारंभ से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा में सरोज, सुमन, राजेश, सरिता, कविता, राजेश यादव, ममता, रेखा अग्रवाल, कविता मांड्या, प्रीति, संजू ,कमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed