सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nalavodaya Vidyalaya Team Engaged in Practice Camp for National Cricket Tournament

Rohtak News: राष्ट्रीय क्रिकेट स्पर्धा के लिए कैंप अभ्यास में जुटी नवोदय विद्यालय टीम

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 26 Apr 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
Nalavodaya Vidyalaya Team Engaged in Practice Camp for National Cricket Tournament
11-रोहतक के जवाहर नवोदय विद्यालय घुसकानी में राष्ट्रीय क्रिकेट स्पर्धा के लिए कैंप अभ्यास में त
विज्ञापन
रोहतक। जिले में 29 अप्रैल से शुरू होने वाली राष्ट्रीय क्रिकेट स्पर्धा के लिए जवाहर लाल नवोदय विद्यालयों की टीम कैंप अभ्यास में जुटी है। घुसकानी के पीएमश्री जवाहर लाल नवोदय विद्यालय में देशभर के नवोदय विद्यालयों की 16 छात्राएं क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रही हैं।
Trending Videos

69वीं राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट अंडर 17 बालिका टूर्नामेंट का आयोजन 29 अप्रैल से 3 मई को शहर के 9 मैदानों में किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर की करीब 45 टीमें पहुंचेगी। इसमें 720 खिलाड़ी, 45 कोच, सहित 810 सदस्य शामिल होंगे। प्रतियोगिता की मेजबानी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रतियोगिता में में नवोदय विद्यालय समिति एक राज्य के रूप में भाग लेगी। नवोदय विद्यालय समिति की राष्ट्रीय टीम का कोचिंग कैंप जवाहर नवोदय विद्यालय घुसकानी में चल रहा है।
16 खिलाड़ी ले रहीं कोचिंग : शेखावत
प्राचार्य सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि अंडर-17 बालिकाओं की तैयारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति ने जवाहर नवोदय विद्यालय को कोचिंग कैंप के रूप में चयनित किया है। इसमें कुरुक्षेत्र, कुचामन सिटी, नागौर, डोडा, शिमला, पठानकोट, धुबरी, असम, पीलीभीत, अयोध्या, सोनितपुर, मध्य प्रदेश व अन्य स्थानाें से 16 खिलाड़ी कोचिंग ले रही हैं। कोचिंग कैंप 28 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है।
ट्रेनिंग व कोचिंग का समय तय
बालिकाओं को अच्छी तरह से ट्रेनिंग देने के लिए सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे व शाम 4:30 बजे से 7:00 तक कोचिंग व्यवस्था की गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय केंद्र सरकार के अधीन एक रेजिडेंशियल स्कूल है जिसमें बालक एवं बालिकाओं दोनों के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही बच्चों को कुछ गुणवत्ता की शिक्षा एवं भोजन मुफ्त में प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed