{"_id":"69c96599b2dfdf2f1f05c410","slug":"narsingh-parmar-was-elected-chief-for-the-second-time-rohtak-news-c-17-roh1020-831734-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नरसिंह परमार को दूसरी बार चुना गया प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नरसिंह परमार को दूसरी बार चुना गया प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पॉलिटेक्निक टीचर वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव रविवार को जाट भवन रोहतक में हुआ। इसमें नरसिंह परमार को लगातार दूसरी बार प्रधान चुना गया।
प्रदेश के लगभग 27 पॉलिटेक्निक संस्थानों से आए सदस्यों ने चुनाव में भाग लिया। राजकीय पॉलिटेक्निक सोनीपत के विद्युत विभागाध्यक्ष रोहतक निवासी नरसिंह ने बताया कि पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। है। राजकीय पॉलिटेक्निक सोनीपत के सरताज सिंह फौगाट को उपाध्यक्ष, राजकीय पॉलिटेक्निक भिवानी के विपिन कुमार को महासचिव, राजकीय पॉलिटेक्निक सिरसा के अमन को संयुक्त सचिव व वीटीआई, रोहतक के अमित गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
सभी का कार्यकाल तीन साल का होगा। चुनाव छोटू राम पॉलिटेक्निक के डॉ. सुखबीर सिंह के नेतृत्व में हुआ। प्रधान ने कहा कि सभी के सहयोग से शिक्षा के विकास के लिए कार्य किया जाएगा और संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।
Trending Videos