सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Opposition Should Not Politicize the Gas Crisis; War-like Conditions Impact the Entire World: Brij Bhushan Sharan

गैस संकट को मुद्दा न बनाए विपक्ष, युद्ध जैसी परिस्थितियों का पूरी दुनिया पर असर : बृजभूषण शरण

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Opposition Should Not Politicize the Gas Crisis; War-like Conditions Impact the Entire World: Brij Bhushan Sharan
08-रोहतक के गांव बोहर में भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को स्मृति चिह्न देते कुश्ती संघ
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विपक्ष गैस संकट को मुद्दा न बनाए। युद्ध जैसी परिस्थितियों का पूरी दुनिया पर असर है। वह सोमवार को गांव बोहर में कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश लोहार के घर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।
Trending Videos

बृजभूषण ने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर तनाव की स्थिति है और ऐसे समय में किसी भी देश के लिए पूरी तरह बच पाना संभव नहीं होता। युद्ध होगा तो दिक्कतें आएंगी ही, क्योंकि दुनिया के कई देश पहले से ही महंगाई व ऊर्जा संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर बेवजह राजनीति कर रहा है। अगर विपक्ष की सरकार होती तो वह भी इन परिस्थितियों में कुछ अलग नहीं कर पाती। विपक्ष चाहता है कि भारत किसी एक पक्ष के साथ खुलकर खड़ा हो जाए लेकिन अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में संतुलन बनाए रखना जरूरी होता है।
उन्होंने कहा कि युद्ध की स्थिति में केवल एक देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया को नुकसान उठाना पड़ता है इसलिए ऐसे मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय जिम्मेदारी से बात करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed