सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pensioners Outraged Over Discontinuation of LTC Facility: Virendra Sharma

एलटीसी सुविधा बंद होने पर पेंशनरों में रोष : वीरेंद्र शर्मा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Pensioners Outraged Over Discontinuation of LTC Facility: Virendra Sharma
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा स्टेट पेंशनर समाज के राज्य प्रधान वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि एलटीसी सुविधा बंद होने पर पेंशनरों में रोष पैदा हो गया है। वह सोमवार को संगठन के कार्यालय में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए लीव ट्रैवल कंसेशन यानी एलटीसी से जुड़ा एक निर्णय लिया है।
Trending Videos

सरकारी आदेश के अनुसार एलटीसी के बदले एक महीने की सैलरी या पेंशन लेने की सुविधा को 1 जनवरी 2028 से बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों और पेंशनरों को एलटीसी का लाभ केवल यात्रा के रूप में ही मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि यह आदेश हरियाणा सरकार के मानव संसाधन विभाग की ओर से 13 मार्च को जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट पेंशनर समाज ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि इस निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए फैसले को निरस्त कर बुजुर्ग पेंशनर का सम्मान बहाल करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed