सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   People paid homage to immortal bravery... paid tribute to the heroes at various places.

Rohtak News: अमर शौर्य को लोगों ने किया नमन... जगह-जगह वीरों को दी श्रद्धांजलि

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
People paid homage to immortal bravery... paid tribute to the heroes at various places.
10-राजकीय आईटीआई रोहतक में शहीदी दिवस के दौरान मौजूद पदा​धिकारी। स्रोत : ​शिक्षक
विज्ञापन
रोहतक। जिले भर में शहीद दिवस के अवसर पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए यात्राएं निकाली गईं। शहर से लेकर गांवों तक अलग अलग स्थानों पर शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। आत्मनिर्भर महिला सेवा समिति ने सोमवार को नेहरू कॉलोनी स्थित कार्यालय में शहीदी दिवस मनाया।
Trending Videos

इस अवसर पर महिला सेवा समिति की प्रधान सविता ने बताया कि देश की आजादी में इन शहीदों की कुर्बानियों को भुला नहीं जा सकता। कार्यक्रम में मंजू, अंजू, आस्था ,रवीना ,सरोज, रेणुका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह निंदाना गांव में मेरा युवा भारत रोहतक की ओर से पदयात्रा निकाली गई। जिला शिक्षण संस्थान प्रमुख पवन राठी और कालू कोच के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। केंद्र से जिला युवा अधिकारी हरप्रीत और शंकर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत कर उन्हें देश के प्रति जिम्मेदार बनाना है। कार्यक्रम में दिनेश नेहरा भाजपा नेता किसान मोर्चा उपाध्यक्ष और रिटायर्ड फौजी अजमेर मौजूद रहे।
राजकीय आईटीआई में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। विशेष श्रद्धांजलि सभा एवं भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। युवाओं को राष्ट्रसेवा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य राजपाल सिंधु, कृष्णा राणा वर्ग अनुदेशक, उषा रानी वर्ग अनुदेशक आदि लोग मौजूद रहे।
शहीद दिवस के अवसर मिशन ग्रीन ककराना एवं श्रीमद् शंकर स्वामी विश्वदेवानंद तीर्थ धर्मार्थ ट्रस्ट रोहतक ने रक्तदान व नेत्र जांच शिविर आयोजन किया। शहीदों को रोहतक एसडीएम आशीष शर्मा, महम एसडीएम विपिन भारद्वाज, बालंद से पार्षद जयदेव, बादली से विधायक कुलदीप वत्स और गांव ककराना के मिशन ग्रीन के सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित की। शिविर में 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

10-राजकीय आईटीआई रोहतक में शहीदी दिवस के दौरान मौजूद पदाधिकारी। स्रोत : शिक्षक

10-राजकीय आईटीआई रोहतक में शहीदी दिवस के दौरान मौजूद पदाधिकारी। स्रोत : शिक्षक

10-राजकीय आईटीआई रोहतक में शहीदी दिवस के दौरान मौजूद पदाधिकारी। स्रोत : शिक्षक

10-राजकीय आईटीआई रोहतक में शहीदी दिवस के दौरान मौजूद पदाधिकारी। स्रोत : शिक्षक

10-राजकीय आईटीआई रोहतक में शहीदी दिवस के दौरान मौजूद पदाधिकारी। स्रोत : शिक्षक

10-राजकीय आईटीआई रोहतक में शहीदी दिवस के दौरान मौजूद पदाधिकारी। स्रोत : शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed