सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Physics is the foundation for solving problems: Dr. Santosh

भौतिक विज्ञान समस्याओं के समाधान का आधार : डॉ. संतोष

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 01 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Physics is the foundation for solving problems: Dr. Santosh
08...राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में आयोजित सेमिनार के दौरान अति​थि का स्वागत करते प्र
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शनिवार को भौतिक विज्ञान में उभरते रुझान और नए आयाम विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. शमशेर हुड्डा के दिशा-निर्देशन में भौतिक विज्ञान विभाग ने आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
Trending Videos

सेमिनार में मुख्य अतिथि डॉ. संतोष हुड्डा, डॉ. सविता परुथी रहीं। वहीं प्रो. राजेश पूनिया, भौतिक विज्ञान विभाग, एमडीयू के मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। प्राचार्य डॉ. शमशेर हुड्डा ने कहा कि भौतिक विज्ञान न केवल वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करता है बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में तार्किक एवं सशक्त निर्णय लेने की क्षमता भी प्रदान करता है। भौतिक विज्ञान तकनीक, इंजीनियरिंग, अर्थशास्त्र और दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान का आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संतोष हुड्डा ने कहा कि सेमिनार में विभिन्न संस्थानों से आए विद्वान वक्ताओं एवं शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। विचार-विमर्श के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। सम्मेलन का उद्देश्य विज्ञान में नवीन शोध, तकनीकी प्रगति एवं उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों को बढ़ावा देना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed