{"_id":"697e7115a8cbf32f11040c89","slug":"a-procession-was-held-on-the-birth-anniversary-of-saint-ravidas-rohtak-news-c-17-roh1020-803319-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: संत रविदास की जयंती पर निकाली शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: संत रविदास की जयंती पर निकाली शोभा यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
27...तेज कॉलोनी में संत गुरु रविदास की 649वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते
विज्ञापन
रोहतक। संत शिरोमणी गुरु रविदास महासभा की ओर से शनिवार को गुरु रविदास का जन्म उत्सव मनाया गया। यहां पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया मुख्य अतिथि रहे। शनिवार सुबह पूजा के बाद शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
शोभा यात्रा तेज कॉलोनी से शुरू होकर माता दरवाजा, बाबरा, किला रोड, भिवानी स्टैंड, शांतमई चौक, गोहाना अड्डा होते हुए वापस तेज कॉलोनी पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें भगवान के प्रतिरूप की झांकी भी शामिल रही। इससे पूर्व समाज के लोगों ने संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
महापुरुषों के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की सार्थक पहल : डॉ. रंगा
रोहतक। हरियाणा सरकार की महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत कुरुक्षेत्र जिले के उमरी में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती के राज्यस्तरीय समारोह में रोहतक जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। कार्यक्रम में संत गुरु रविदास के विचारों-समता, समानता, सामाजिक न्याय और मानवता को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। डॉ. अशोक रंगा ने कहा कि सरकार की यह योजना महापुरुषों के विचारों को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने की एक सार्थक पहल है। इस अवसर पर धर्मवीर चौहान, विजेंदर, नवीन, नरेश गिल, सोमबीर, जितेंद्र, सन्नी, कश्मीरी कालसन व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos