सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PNG supply provides relief at IMT, while work at IDC remains affected.

Rohtak News: आईएमटी में पीएनजी सप्लाई से राहत, आईडीसी में अभी काम प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 15 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
PNG supply provides relief at IMT, while work at IDC remains affected.
47-आईएमटी उद्योग वेलफेयर एसोसिएशन के सह सचिव में अंशु ऐरन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रोहतक। आईएमटी औद्योगिक क्षेत्र के लिए शुक्रवार से पीएनजी गैस सप्लाई शुरू होने से उद्यमियों ने राहत की सांस ली है। उद्यमियों का कहना है कि पीएनजी (पाइप नैचुरल गैस) 24 घंटे के लिए सुचारु होने से काम शुरू हो गया है। हालांकि, हिसार रोड आईडीसी क्षेत्र में कॉमर्शियल सिलिंडर का अधिक इस्तेमाल होने से उद्योगों के काम पर असर पड़ रहा है।
आईएमटी उद्योग वेलफेयर एसोसिएशन के सह सचिव में अंशु ऐरन ने बताया कि आईएमटी में गैस से प्रभावित कार्य फिर से शुरू हो गया है। अब 24 घंटे के लिए पीएनजी सप्लाई शुरू की गई है। आईएमटी में करीब 1500 से अधिक मजदूर बिना परेशानी काम कर रहे हैं। केवल 50 से अधिक औद्योगिक इकाइयां ऐसी हैं जो गैस का अधिक इस्तेमाल करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

———-
इंडस्ट्री में छह दिन काम बंद रहा था। कच्चे पेंट को बॉयलर की सहायता से बेहतर बनाया जाता है जिसमें गैस का इस्तेमाल किया जाता है। पीएनजी कनेक्शन से छह दिन से गैस नहीं मिली और करीब 30 कर्मचारी खाली बैठ गए थे। शनिवार को फिर से इंडस्ट्री में काम शुरू हो गया है। - राजेश चुघ, निदेशक, सनफ्लेग, आईएमटी रोहतक।
—————
100 इंडस्ट्री पीएनजी का इस्तेमाल करने के बजाय एलपीजी के कॉमर्शियल सिलिंडर का इस्तेमाल करती हैं। सिलिंडर की सप्लाई न होने से इंडस्ट्री पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सनस्टीन इंडस्ट्री का काम रुका हुआ हाॅफ के कर्मचारी खाली बैठे हुए हैं। फिलहाल, हिसार औद्योगिक क्षेत्र के 15000 हजार कर्मचारी निर्बाध इंडस्ट्री में पहुंच रहे हैं।
- एसके खटोड़, चेयरमैन, रोहतक आईडीसी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

47-आईएमटी उद्योग वेलफेयर एसोसिएशन के सह सचिव में अंशु ऐरन

47-आईएमटी उद्योग वेलफेयर एसोसिएशन के सह सचिव में अंशु ऐरन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed