सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Private bus drivers are making passengers sit on the roof, no action is being taken.

Rohtak News: निजी बस चालक छत पर बैठा रहे सवारियां, नहीं हो रही कार्रवाई

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Private bus drivers are making passengers sit on the roof, no action is being taken.
01-रोहतक के सोनीपत रोड पर निजी बस की छत पर सवार जाते यात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

रोहतक। निजी बस संचालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं पर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की ओर से इन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। बसों की छतों पर बैठाकर और दरवाजों पर यात्रियों को लटका कर सफर कराया जा रहा है।

जिले में वाली अधिकतर निजी बसों की छतों पर बैठकर और दरवाजों पर खड़े होकर यात्री सफर करते देखा जा सकते हैं। बसों में क्षमता से अधिक सवारियां भरी जा रही हैं। सीट नहीं मिलने पर सवारियां छत पर बैठकर या दरवाजे पर लटक कर यात्रा करती हैं। इससे हादसे का डर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री साहिल सांगवान का कहना कि है कि सुबह-शाम पीक आवर में हालात सबसे ज्यादा खराब होते हैं। छात्र, मजदूर और नौकरीपेशा लोग मजबूरी में ऐसे सफर करते हैं। पुलिस और आरटीए की टीमें सड़क पर खड़ी रहती हैं लेकिन इन बसों पर कार्रवाई नहीं होती है। यात्रियों ने आरोप लगाया कि आरटीए की मिलीभगत से ही बस संचालकों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

---------
वर्जन

ऐसे बस संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमित चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों के चालान किए जाएंगे ताकि आमजन व यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। -विरेंद्र ढुल, सचिव, आरटीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed