{"_id":"6a202cc27a19cd0c220cc14b","slug":"protest-against-closure-of-50-year-old-street-people-met-municipal-commissioner-rohtak-news-c-17-roh1020-866547-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 50 साल पुरानी गली को बंद करने का विरोध, निगम आयुक्त से मिले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 50 साल पुरानी गली को बंद करने का विरोध, निगम आयुक्त से मिले लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:48 AM IST
विज्ञापन
09-बाग वाली गली में किया जा रहा निर्माण और गली बंद देखकर वाहन को मोड़ते हुए चालक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोहतक। झज्जर चुंगी के निकट 50 साल पुरानी बाग वाली गली को बुधवार को स्थानीय प्लॉटधारक ने दीवार बनवाकर बंद कर दी। नगर निगम की ओर से बनाई गई यह गली बंद होने पर विजय नगर के लोगों में रोष है। उन्होंने निगम आयुक्त व संयुक्त आयुक्त से मिलकर समाधान की मांग की है।
निगम आयुक्त से मिलने आए सुरेश राणा, रवि कुमार, जितेंद्र, गोविंद, आनंद, योगेश, विजेंद्र ने बताया कि बाग वाली गली को बुधवार को फिर से बंद करने के लिए प्लाटधारक आए। इस पर इसका विरोध किया गया। उन्होंने काह कि इस गली से स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी हैं।
उनका कहना है कि एंबुलेंस के अलावा मरीज भी इस रास्ते से आते-जाते हैं। यहां तक कि अंतिम संस्कार के लिए भी शव को लेकर इसी रास्ते से जाया जाता है। निगम ने इस मामले में शिवाजी कॉलोनी पुलिस थाना को कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
प्लॉटधारक जगह पर कर रहा दावा
वार्ड 20 में शामिल बाग वाली गली के रहने वाले प्लॉटधारक ओमबीर और दिलबाग का दावा है कि गली उनकी जमीन में आती है। जिसके लिए वर्षों तक न्यायालय में केस चला और जीत के बाद निर्माण किया जा रहा है।
-- -- -- -- -
एक मात्रा रास्ता बंद हुआ तो बढ़ी दिक्कत
विजय नगर निवासियों का यह कॉलोनी में एक मात्रा रास्ता है। अगर बंद हुआ तो लोगों को दिक्कत होगी। करीब एक माह पहले भी इस गली को बंद करने का प्रयास हुआ था। तब भी लोगों ने विरोध किया तो मामला शांत हो गया था। लेकिन अब फिर से कुछ लोगों ने गली में निर्माण कर दिया है। कॉलोनीवासियों की बात सुनकर अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि रास्ता बंद नहीं होने देंगे।

Trending Videos