सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ram Niwas Chopra became the chairman of the district committee of the Joint Employees Forum.

Rohtak News: संयुक्त कर्मचारी मंच की जिला कमेटी के चेयरमैन बने रामनिवास चोपड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 04 Jun 2026 08:17 AM IST
विज्ञापन
Ram Niwas Chopra became the chairman of the district committee of the Joint Employees Forum.
23-रोहतक के सुभाष रोड ​स्थित लोक निर्माण विभाग के यूनियन कार्यालय में हरियाणा संयुक्त कर्मचारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

रोहतक। रोहतक। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन से संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की जिला कमेटी के चेयरमैन रामनिवास चोपड़ा को नियुक्त किया गया है। उनको लगातार नौंवी बार यह जिम्मेदारी दी गई है।
सुभाष रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के यूनियन कार्यालय में बुधवार को हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की जिला कमेटी का त्रिवार्षिक चुनाव हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक राज्य प्रधान कुलवंत शर्मा ने बताया कि विक्रम साहू को जिला प्रधान बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विनय रोहिल्ला को जिला सचिव, ध्रुव शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष, बिजेंद्र शर्मा को जिला उपप्रधान, शमशेर खनगवाल को जिला ऑडिटर, राजेंद्र पाल बत्रा को जिला संगठन सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

राज्य उप प्रधान इंद्रपाल ने बताया कि चुनाव के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों को राज्य महासचिव इंद्र सिंह सिहाग ने शपथ दिलाई। उन्होंने सरकार की ओर से जनस्वास्थ्य विभाग की ग्रामीण पेयजल सप्लाई को पंचायतों के अधीन करने का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी।
इस दौरान रोहतक के प्रधान बलजीत लड़वाल, शाखा महम के प्रधान बिजेंद्र नरवाल, विद्युत शाखा के प्रधान नवीन मलिक, जनस्वास्थ्य शाखा के प्रधान विकास फरमाना, पूर्व जिला प्रधान तेज सिंह रंगा, सिविल के चेयरमैन सुमित बल्हारा, शाखा सचिव विनोद रोहिल्ला, कलानौर शाखा के प्रधान फूल सिंह बौद्ध व शाखा प्रधान अहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed