सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Protest against discrimination on International Women's Day

Rohtak News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भेदभाव के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Protest against discrimination on International Women's Day
05-रोहतक के लघु सचिवालय में नायब तहसीलदार दीपक कुमार को ज्ञापन देतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। मानसरोवर पार्क में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं ने रविवार को बराबरी व भेदभाव के खिलाफ चर्चा की। जनवादी महिला समिति की ओर से मानसरोवर पार्क में चर्चा करने के बाद मानसरोवर पार्क से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक महिलाओं ने रोष प्रदर्शन किया।
Trending Videos

कार्यक्रम अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, सीटू, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन, अखिल भारतीय किसान सभा, डीवाईएफआई, एसएफआई, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, नागरिक मंच, विकलांग अधिकार मंच व दलित अधिकार मंच की ओर से संयुक्त रूप से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय कमेटी सदस्य डॉ. मनजीत राठी ने कहा कि महिलाओं ने समाज में अपनी स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए और समान नागरिक अधिकार पाने के लिए कड़े संघर्ष किए हैं। आज जो कुछ भी महिलाओं के पास है वो उन्हें स्वत: नहीं मिला बल्कि यह संगठित आंदोलनों और बलिदानों का परिणाम है।
जिला कोषाध्यक्ष राजकुमारी दहिया ने कहा इस समय महिलाओं और बच्चियों के विरुद्ध अपराधों के अति क्रूर रूप सामने आ रहे हैं। अमेरिका में खुली एप्सटीन फाइल इसका घिनौना उदाहरण है।
कार्यक्रम को जया, मुकेश खरब, कमलेश लाहली, पंकज, बलवान सिंह, जगपाल सांगवान, सतबीर सीटू, जयवीर चहल ने भी संबोधित किया। पूजा रज्जाक ने संविधान सुरक्षा पर हरियाणवी नृत्य व कुताना इकाई से महिलाओं ने लोकगीत प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर बिमला हुड्डा, मुनमुन, हेमलता, कांता कुताना, पूनम, गायत्री, अनीता, तनु, अमित, अर्जुन, पूजा व मनजीत पांचाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed