सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Public Health Department employees announce that they will stop drinking water supply from the 22nd if their demands are not met.

Rohtak News: जनस्वास्थ्य विभाग कर्मियों का ऐलान.... मांगें पूरी नहीं होने पर 22 से बंद करेंगे पेयजल आपूर्ति

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Public Health Department employees announce that they will stop drinking water supply from the 22nd if their demands are not met.
फोटो संख्या:61 हरिओम
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को शहर स्थित जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में दो घंटे तक प्रदर्शन किया और एक्सईएन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। साथ ही मांगें पूरी न होने पर शहर की पेयजल आपूर्ति बंद करने का ऐलान किया है। इससे नागरिकों को गर्मी में पेयजल समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
Trending Videos


बता दें कि कर्मचारी सोमवार को कार्यालय परिसर में एकत्र हुए और इसके बाद योजना के तहत नारेबाजी शुरू कर दी। शाखा प्रधान सुरेंद्र फौजी ने बताया कि उनकी एक्सईएन के साथ पांच बार वार्ता हो चुकी हैं लेकिन हर बार केवल आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मजबूर होकर एक्सईएन को 15 अप्रैल को धरने संबंधी कार्यक्रम से अवगत कराया गया, फिर भी वे सोमवार को कार्यालय में नहीं आए और काम का बहाना बनाकर नारनौल चले गए। एचकेआरएन कर्मचारियों की जॉब सिक्योरिटी की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है और 20 दिसंबर से आज तक किसी भी कर्मचारी की जॉब सिक्योरिटी अपडेट नहीं हुई है।
दिसंबर 2025 को जिन कर्मचारियों का प्रमोशन हुआ था उनका आज तक पे फिक्सेशन नहीं हुआ है। इसी प्रकार जनवरी में जिन कर्मचारियों की एसीपी लगनी थी वो आज तक नही लगी है और इससे कर्मचारियों का हर महीने 8 हजार का आर्थिक नुकसान हो रहा है।
इस दौरान जिला मुख्य सलाहकार सुरेशपाल, ब्रांच चेयरमैन रमेश, मुख्य सलाहकार सत्यवीर, मुख्य संगठनकर्ता करण सिंह, उपप्रधान सुनील, सचिव कुलदीप, कैशियर यशपाल, प्रेस प्रवक्ता नरवीर, हैप्पी, उपप्रधान राम कुमार, शुक्रमपाल, अजीत, पवन, अजय, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
----------
आज से बंद हो सकती है पेयजल आपूर्ति
कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह मंडल कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है और अगर आज भी कार्य नहीं होगा तो गर्मी के मौसम में शहर की पानी आपूर्ति बंद करने का ऐलान किया है। इसके लिए एक्सईएन को जिम्मेदार बताया है।
--------

एक्सईएन व असिस्टेंट पर कमिशन बनाने का आरोप

प्रांतीय मुख्य सलाहकार महेंद्र यादव ने कहा कि मंडल कार्यालय में डिप्टी सुपरिटेंडेंट होने बावजूद एक्सईएन अमित जैन ने असिस्टेंट प्रमोद गुप्ता को डिप्टी का चार्ज दे रखा है और दोनों बोगस कोटेशन व डीएनआईटी बनाकर अपना स्वार्थ साध रहे हैं। उन्होंने दोनों पर कार्यालय में न आने और काम करने की एवज में लोगों से रुपये लेने का आरोप लगाया।
----------
कर्मचारी बोले : रिकॉर्ड देखने की बजाय मांग रहे कार्य अनुभव
विभाग में वर्ष 2006 से कार्य कर रहा हूं और अब सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कर्मचारी जॉब सिक्योरिटी का लाभ लेना था। इसके लिए एक्सईएन ने अनुभव नहीं बनाकर दिया और फाइल भी अटका दी है। -हरिओम, कर्मचारी, महेंद्रगढ़
------
विभाग में वर्ष 2006 से कार्यरत हूं और अब कार्य अनुभव के लिए एक्सईएन के पास गया तो विभाग का रिकॉर्ड देखने की बजाय कार्य अनुभव मांगा। अब पत्र पर हस्ताक्षर भी नहीं किए और सुविधा से वंचित रखा हुआ है। -प्रेम सागर, कर्मचारी, महेंद्रगढ़
वर्जन:
एचकेआरएन की ओर से 230 कर्मचारियों की सैलरी में 1700 रुपये का अंतर रखा गया था और यह भी बाद में जारी करवा दी थी। मुझे मांगों के बारे में अवगत नहीं करवाया गया है और सोमवार को मैं समाधान शिविर में था। किन मांगों के लिए प्रदर्शन किया इसके बारे में जानकारी नहीं है। जब तक कर्मचारी डिप्टी के साइन नहीं करवाएंगे तक मैं साइन नहीं करूंगा। भ्रष्टाचार के आरोप बेबुनियाद हैं। -अमित जैन, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:61 हरिओम

फोटो संख्या:61 हरिओम

फोटो संख्या:61 हरिओम

फोटो संख्या:61 हरिओम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article