फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   randeep hudda, actor, bollywood, rohtak, salman khan movie sultan

रणदीप हुड्डा को याद आते हैं गांधी कैंप के आटे के बिस्कुट, तिलियार की पिकनिक

Sun, 23 Apr 2017 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 23 Apr 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
randeep hudda, actor, bollywood, rohtak, salman khan movie sultan
रणदीप और उनकी मम्मी ने रोहतक की यादें की साझा - फोटो : file photo
बॉलीवुड के चमकते सितारे अभिनेता रणदीप हुड्डा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रोहतक के डीएलएफ कॉलोनी के रहने वाले रणदीप के संघर्ष की दास्तां कुछ कम नहीं है। रणदीप ने तीसरी क्लास तक मॉडल टाउन स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद सोनीपत और दिल्ली में 12वीं तक की पढ़ाई खत्म करके आस्ट्रेलिया की तरफ रुख किया। दोस्तों के बीच सत्तू के नाम से पहचाने जाने वाले रणदीप आस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने के साथ-साथ टैक्सी चलाकर और रेस्टोरेंट में काम करके अपना खर्च निकालते थे। इसके बाद बॉलीवुड में खास पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की। अभिनेता रणदीप सिंह हुड्डा आज भी गांधी कैंप में बनने वाले आटे के बिस्कुट और तिलियार झील में पिकनिक को मिस करते हैं।
विज्ञापन


परिजन डरते थे, बॉलीवुड में भटक न जा छोरा

रणदीप ने बताया कि उनके पिता डॉ. रणबीर हुड्डा का शहर में निजी हॉस्पिटल था। वह रणदीप को डॉक्टर बनाना चाहते थे। परिवार में माता आशा हुड्डा, बड़ी बहन डॉ. अंजलि और छोटा भाई संदीप है। भाई सिंगापुर में इंजीनियर है। रणदीप ने सोनीपत जिले के राई स्थित मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स में पढ़ाई की। वहीं से हॉर्स राइडिंग का शौक लगा। इसके बाद 12वीं दिल्ली के आरके पुरम स्थित डीपीएस स्कूल में की और फिर आस्ट्रेलिया चले गए। वहां पर मैनेजमेंट की डिग्री के साथ-साथ टैक्सी भी चलाई। साथ ही मॉडलिंग भी की। बेटे के बॉलीवुड में जाने से माता पिता को डर था कि कहीं रणदीप भटक न जाए। रणदीप को साल 2002 में डायरेक्टर मीरा नायर की फिल्म ‘मानसून वेडिंग’ में पहला ब्रेक मिला। इस फिल्म के बाद रणदीप रामगोपाल वर्मा की ‘डी-कंपनी’ फिल्म में नजर आए। हाल में ही उन्होंने सुल्तान मूवी में सलमान खान के रेसलर कोच की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


स्कूल से पहुंचते थे गांव, पिटाई भी होती थी

रणदीप को बचपन से ही पशुओं से बेहद प्रेम था। रणदीप का कहना है कि रोहतक में पढ़ाई के दौरान स्कूल की छुट्टी के बाद वह अक्सर स्कूल बस से अपनी दादी नंदो देवी के पास जसिया गांव में चले जाते थे। वहां पर गाय-भैंस का दूध पीते और उनके खाने-पीने का ध्यान रखते। ऐसे में कई बार उनके माता-पिता बहुत परेशान हो जाते थे कि आखिर छुट्टी के बाद रणदीप कहां गया। उस समय मोबाइल फोन भी नहीं थे। ऐसे में उनके चाचा या परिवार के अन्य सदस्य रोहतक छोड़कर जाते थे। कई बार उनकी पिटाई भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्यूशन टीचर के आते ही छिप जाते थे रणदीप

रणदीप का कहना है कि वह पढ़ाई में सामान्य थे। बचपन में उनके माता-पिता ने ट्यूशन लगा दिया, लेकिन इससे वह खुश नहीं थे। जैसे ही ट्यूशन के टीचर घर आते वह पर्दे के पीछे या फिर बेड के नीचे छिप जाते थे। कई दफा पूरे घर में तलाशने के बाद भी उनका पता नहीं चलता था और ट्यूशन टीचर को वापस जाना पड़ जाता था।

घर से आटा लेकर गांधी कैंप जाते थे आटे के बिस्कुट बनवाने

रणदीप को आटे के बिस्कुट बेहद पसंद थे। रणदीप वह घर से आटा लेकर बिस्कुट बनवाने पहुंच जाते थे। उन्हें यह बिस्कुट इतने पसंद थे कि भले ही रोटी न मिले, वह बिस्कुट और दूध जरूर पीते थे। इसके अलावा पिकनिक के लिए तिलियार झील उनकी पसंदीदा जगह थी। आज भी जब वह कभी रोहतक में आते हैं तो तिलियार के सामने आते ही बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं।


सपने देंखे और लगन से मेहनत करें

रणदीप का कहना है कि कई बार युवा सपने तो देखते हैं लेकिन सही मार्गदर्शन और लगन की कमी से सपने पूरे नहीं होते हैं। वह कहते हैं कि युवाओं को जीवन में कुछ पाने से संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। जिंदगी में मेहनत का कोई विकल्प नहीं है, बस जरूरत है तो अपने लक्ष्य को पाने के लिए जुनून की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed