{"_id":"69d40c2985bd10ef0e03204b","slug":"rohtak-players-won-7-medals-in-the-state-junior-athletics-championship-rohtak-news-c-17-roh1020-835765-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रोहतक के खिलाड़ियों ने जीते 7 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रोहतक के खिलाड़ियों ने जीते 7 पदक
विज्ञापन
19-स्वर्ण पदक विजेता सावन और अन्य खिलाड़ियों को पदक प्रदान करते हुए खेल अधिकारी। स्रोत कोच
विज्ञापन
रोहतक। करनाल में 4-5 अप्रैल तक हुई 15वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने 7 पदक जीते हैं। चैंपियनशिप का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ग्रीवेंस कमेटी सदस्य राजकुमार मिटान के निर्देशन में किया गया।
मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि 15वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 2 दिवसीय आयोजन करण स्टेडियम करनाल में किया गया। इस चैंपियनशिप में हरियाणा के सभी जिलों के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। जिले के खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीते।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि शाॅट पुट में जिले के सावन ने स्वर्ण पदक, डैक्थलान मुकाबले में तुषार ने रजत पदक, जैवलिन थ्रो मुकाबले में प्रिंस ने कांस्य पदक, जिया ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, आरजू ने 3000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, स्नेहा ने 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक और 800 मीटर दौड़ में सारांश मलिक ने कांस्य पदक जीता है
सभी पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Trending Videos