फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak's Sangram to clash with Pakistan's Abid Ali today.

Rohtak News: आज पाकिस्तान के आबिद अली से भिड़ेंगे रोहतक के संग्राम

Sun, 19 Jul 2026 06:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 19 Jul 2026 06:58 AM IST
विज्ञापन
Rohtak's Sangram to clash with Pakistan's Abid Ali today.
13-संग्राम सिंह।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। कुश्ती के दिग्गज और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) फाइटर संग्राम सिंह रविवार को पाकिस्तान के आबिद अली के खिलाफ रिंग में उतरेंगे। यह उनके कॅरिअर के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक है। मुकाबला मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में स्ट्राइक एशिया चैंपियन खिताब के तहत होगा।

दो बार के कॉमनवेल्थ हैवीवेट रेसलिंग चैंपियन और भारत के सबसे सफल पहलवानों में शामिल संग्राम सिंह ने अपने पेशेवर एमएमए कॅरिअर की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। उन्होंने जॉर्जिया में अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान के अली रजा नासिर को मात्र 90 सेकंड में हराया था।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने नीदरलैंड्स के ट्यूनीशिया के हाकिम त्राबेलसी और अर्जेंटीना में फ्रांस के फ्लोरियन कूडियर को भी पराजित किया था। अर्जेंटीना में मिली इस जीत के साथ संग्राम सिंह पेशेवर एमएमए में अर्जेंटीना की धरती पर मुकाबला जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने और उनका अपराजित रिकॉर्ड 3-0 तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed