फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Salute letters to soldiers from 1,200 students

Rohtak News: 1200 विद्यार्थियों का सैनिकों के नाम सलाम पत्र

Wed, 12 Aug 2026 06:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 12 Aug 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Salute letters to soldiers from 1,200 students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। निपुण मिशन के तहत सांपला ब्लॉक के सभी स्कूलों में सैनिकों के नाम सलाम पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें करीब 1200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और देश की रक्षा में तैनात सशस्त्र बलों के जवानों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था।
विद्यार्थियों ने जवानों के नाम पत्र लिखकर उनके त्याग, समर्पण और देश सेवा के प्रति आभार जताया। प्रतियोगिता में प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया था। बुधवार को एक समिति ने इन पत्रों का मूल्यांकन किया। कुल 18 बच्चों के पत्र सिलेक्ट किए गए।
विज्ञापन

सैनिकों के त्याग से परिचित कराया
खंड शिक्षा अधिकारी आरती चहल ने बताया कि बच्चों के पत्रों में सैनिकों के प्रति सम्मान दिखा। देश की रक्षा में उनके योगदान के लिए कृतज्ञता की भावना भी देखने को मिली। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की लेखन प्रतिभा को निखारना था। इसका एक और लक्ष्य उन्हें सैनिकों के त्याग और कठिन परिस्थितियों में की जा रही देश सेवा से परिचित कराना था। को- ऑर्डिनेटर पूजा ने बताया कि मूल्यांकन के लिए निर्णायक मंडल में मेनका, पूजा, सुनीता, अमित कुमार और नीलम शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed