{"_id":"6a7c4d349a11162f8f08f994","slug":"video-police-ki-pathshala-program-held-at-pm-shri-jawahar-navodaya-vidyalaya-rohtak-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 04:08 PM IST
रोहतक। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीएसपी राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। डीएसपी राकेश ने कहा कि "सूचना, संकेत और आदेश ही जीवन के रक्षक हैं। उन्होंने छात्रों को ट्रैफिक नियमों, आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की मदद लेने और कानून का पालन करने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में साइबर थाना से सब इंस्पेक्टर कुलबीर ने साइबर बुलिंग, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया पर सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने और पासवर्ड गोपनीय रखने की सलाह दी। ट्रैफिक पुलिस से एएसआई राजेश ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा का पालन करने पर जोर दिया। रोड सेफ्टी कमेटी के चेयरमैन सुभाष गुप्ता ने कहा कि हमें केवल अपनी ही नहीं, दूसरों की रक्षा के लिए भी हर समय सजग रहना चाहिए। विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र सिंह शेखावत ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और सुरक्षित जीवन के लिए जरूरी हैं। इस दौरान उप प्राचार्य फिरोज खां, शिक्षक हरिओम वर्मा, दीपक व विकास आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।