सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shaheed Bhagat Singh Cricket Club defeated Goyal Cricket Club by 29 runs.

Rohtak News: शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब ने गोयल क्रिकेट क्लब को 29 रन से हराया

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 12 Apr 2026 04:58 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Bhagat Singh Cricket Club defeated Goyal Cricket Club by 29 runs.
53-सौरभ सिग्रोहा को सर्वक्षेष्ठ ​खिलाड़ी की ट्रॉफी देते अंपायर सोमबीर मलिक। स्रोत : कोच
विज्ञापन
रोहतक। विश्वकर्मा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए गोयल विंटर क्रिकेट कप 2026 के लीग मुकाबले के दूसरे मैच में शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब ने गोयल क्रिकेट क्लब को 29 रन से हराया। इसमें शतकीय पारी खेलने वाले एसएस-08 को मैन ऑफ द मैच व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज भी चुना गया। अभिषेक चौधरी को मैच का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
Trending Videos

टॉस जीतकर शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 232 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से एसएस-08 (सौरभ सिग्रोहा) ने 68 गेंदों पर नाबाद 130 रन बनाए जिसमें 13 चौके और 8 छक्के शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिन्नी ने 19 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए और पुनीत शर्मा ने 12 गेंदों पर 27 रन का योगदान दिया। वहीं 233 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोयल क्रिकेट क्लब की टीम ने भी शानदार संघर्ष किया। टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन ही बना सकी और 29 रन से मुकाबला हार गई।
चिराग ने 30 गेंदों पर 74 रन की तेज पारी खेली जबकि सौरभ ने 30 गेंदों पर 60 रन बनाए। दीपांशु भारद्वाज ने भी 28 रन का योगदान दिया। शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक चौधरी ने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट व अमित कुंडू ने 2 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed