{"_id":"69da72593aa6f2c3bf0bbc3b","slug":"the-super-40-scheme-proves-to-be-a-boon-for-neet-jee-students-rohtak-news-c-17-roh1020-838354-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुपर-40 योजना नीट-जेईई के विद्यार्थियों के लिए बनी वरदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुपर-40 योजना नीट-जेईई के विद्यार्थियों के लिए बनी वरदान
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 12 Apr 2026 05:39 AM IST
विज्ञापन
01 रोहतक के हिसार रोड राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुपर-40 क्रैश कोर्स के दौरान प्
विज्ञापन
रोहतक। जिला शिक्षा विभाग की ओर से 12वीं की परीक्षा दे चुके 60 से अधिक विद्यार्थियों को नीट-जेईई व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क क्रैश कोर्स कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिलास्तर पर सुपर-40 योजना को और अधिक प्रभावी व कारगर बनाने चलाया जा रहा है। यह योजना विद्यार्थियों के लिए वरदान बनी है।
हिसार रोड राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उपायुक्त सचिन गुप्ता व जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक के मार्गदर्शन में शुरू किए सुपर-40 क्रैश कोर्स की कक्षाएं 4 अप्रैल से लगाई जा रही हैं। क्रैश कोर्स के माध्यम से विद्यार्थियों को नीट-2026 की तैयारी करवाई जा रही है।
2 मई को होने वाली नीट परीक्षा में ये सभी विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। फिजिक्स प्रवक्ता प्रवक्ता कुलदीप सिंह पंघाल ने बताया कि निशुल्क कोचिंग का उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उन विद्यार्थियों को मंच प्रदान करना है जो महंगे कोचिंग सेंटरों का खर्च नहीं उठा सकते।
विद्यालय की प्राचार्य एवं सुपर-40 कोऑर्डिनेटर सुनीता अहलावत ने बताया कि आगामी नीट परीक्षा को देखते हुए बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए प्रत्येक शनिवार और रविवार को भी कक्षा लगाई जा रही हैं।
क्रैश कोर्स में बायोलॉजी प्रवक्ता विकास वशिष्ठ, प्रवक्ता सुरेश, केमिस्ट्री की प्रवक्ता सोनिया वर्मा, फिजिक्स के प्रवक्ता कुलदीप सिंह पंघाल व योगेश भारद्वाज बच्चों को कोचिंग दे रहे हैं।
नीट व जेईई की पहले अधिक जानकारी नहीं थी लेकिन क्रैश कोर्स से हर डाउट को दूर कर रहे हैं। नीट-जेईई का मन है लेकिन सेंटरों में फीस अधिक होती है। सुपर-40 से एक अब अवसर मिला है।
- सुरजीत, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर।
नीट परीक्षा की तैयारी के लिए विभाग के क्रैश कोर्स में कोई भी फीस नहीं देनी पड़ी है। कोर्स में अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्नों को पढ़ाया जा रहा है। पुराने प्रश्नों के पेटर्न को दोहराया जा रहा है।
- सिमरन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुनारिया।
एनडीए की कोचिंग के लिए विद्यालय के अध्यापकों ने बताया था। सुपर-40 में क्रैश कोर्स में अनुभवी शिक्षक कोई रुपये नहीं ले रहे हैं। अन्य कोचिंग सेंटर अधिक खर्चीला हो जाते हैं।
- प्रिंसी, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाखन माजरा।
Trending Videos