{"_id":"6a5bac40afd02b4337062d3a","slug":"special-adornment-of-the-shri-narmadeshwar-mahalingam-temple-will-take-place-during-the-month-of-sawan-rohtak-news-c-17-roh1020-890542-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सावन में श्रीनर्मदेश्वर महालिंगम मंदिर का होगा विशेष शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सावन में श्रीनर्मदेश्वर महालिंगम मंदिर का होगा विशेष शृंगार
विज्ञापन
40 शिवाजी कॉलोनी में स्थित नर्मदेश्वर महालिंगम मंदिर में महाकाल को भोग लगाते पुजारी। स्रोत: श्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो : 40
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। श्रीनर्मदेश्वर महालिंगम मंदिर में पवित्र श्रावण मास की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूरे सावन में श्रद्धा और उत्साह के साथ शिवभक्ति का आयोजन होगा। इस दौरान विशेष पूजन, रुद्राभिषेक और भगवान श्रीनर्मदेश्वर महालिंगम के दिव्य शृंगार किए जाएंगे।
संदीप पाठक ने बताया कि इस बार सावन के चारों सोमवार अत्यंत विशेष और दुर्लभ धार्मिक संयोग लेकर आए हैं। प्रथम सोमवार कृष्ण पक्ष की नाग पंचमी के शुभ योग से युक्त रहेगा। इससे नाग देवता और भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व बढ़ेगा।
द्वितीय सोमवार सोम प्रदोष के पावन संयोग में रहेगा, जो भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिए फलदायी माना गया है। तृतीय सोमवार शुक्ल पक्ष की नाग पंचमी के शुभ संयोग के साथ आएगा जबकि चतुर्थ और अंतिम सोमवार एकादशी के पुण्य अवसर से युक्त रहेगा।
विज्ञापन
इस प्रकार सावन के प्रत्येक सोमवार का अपना अलग धार्मिक महत्व रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।
मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन
श्रीनर्मदेश्वर महालिंगम मंदिर में चारों सोमवार को भगवान शिव का विशेष और मनोहारी शृंगार होगा। मंदिर में रुद्राभिषेक, शिव पूजन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा जिससे श्रद्धालु पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। 11 अगस्त को कांवड़ शिवरात्रि पर विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। श्रद्धालु कांवड़ और डाक कांवड़ से पवित्र गंगाजल लाकर जलाभिषेक करेंगे। इसी दिन सामूहिक महारुद्राभिषेक का आयोजन भी किया जाएगा।